अपडेटेड 8 January 2025 at 13:02 IST
32 साल बाद भारत में रिलीज हो रही 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘गीक पिक्चर्स इंडिया’ के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि वे प्रशंसकों और अन्य दर्शकों के समक्ष यह ‘‘महाकाव्य’’ पेश करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read

Ramayana: The Legend of Prince Rama: एनिमेशन फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ 24 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के वितरकों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पहले इस एनिमेटेड फिल्म को 18 अक्टूबर 2024 को ‘4K’ प्रारूप में इसके मूल अंग्रेजी संस्करण के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जाना था।
गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट भारत भर में इस फिल्म के वितरक हैं। ‘गीक पिक्चर्स इंडिया’ के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि वे प्रशंसकों और अन्य दर्शकों के समक्ष यह ‘‘महाकाव्य’’ पेश करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
वर्ष 1993 में बनी भारतीय जापानी फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है।
Advertisement
‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई।
यह भी पढ़ें: 'फिल्म किसी का मजाक बनाने के लिए नहीं...', Emergency के सीन काटे जाने पर कंगना रनौत ने यूं किया रिएक्ट
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 13:02 IST