मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर ने की डरावनी हरकत, चिल्लाती रहीं Priya Bakshi, वीडियो हुआ वायरल
Priya Bakshi: मुंबई में प्रिया बक्शी नाम की एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर ने डरावनी हरकत कर दी है। रात में वह चिल्लाती रहीं, लेकिन कहीं से कोई भी उनकी हेल्प करने के लिए आगे नहीं आया। अब इस घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Priya Bakshi: मुंबई की चमक-दमक के बीच एक्ट्रेस प्रिया बक्शी को 14 फरवरी 2026 की देर रात एक ऐसा अनुभव हुआ जिसने सोशल मीडिया पर डर का माहौल पैदा कर दिया है। बांद्रा से घर लौटते समय ऑटो ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर अनजान रास्ता लेने के बाद वह काफी घबरा गईं थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो में उनकी आवाज में डर साफ सुनाई दे रहा है, जब वह बार-बार कहती नजर आती हैं, “भैया ऑटो रोको”। आइए आपको बताते हैं प्रिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो का सच क्या है।
क्या है पूरा मामला
प्रिया बक्शी ने फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहती दिखाई दे रही हैं कि गूगल मैप पर यह रास्ता नहीं दिख रहा है। इस पर ड्राइवर ने जवाब दिया कि मैप रूट नहीं बता रहा है, लेकिन यही सही रास्ता है। इतने में ही प्रिया घबराते हुए पुलिस को कॉल करने की बात कहती हैं और ऑटो रोकने को कहती हैं। कुछ देर बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर पता नहीं है तो यहां मत आया करो, यह हमारा एरिया है। ऑटो से उतरते समय प्रिया ने आरोप लगाया कि उन्हें नॉर्थ इंडियन होने की वजह से गलत व्यवहार झेलना पड़ा।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की है, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि मुंबई के कई इलाकों में छोटे रास्ते बहुत कॉमन हैं। हालांकि कई लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार को गलत बताया है। बाद में प्रिया इस बात को साफ कर दिया कि वीडियो एक पेड कोलैबोरेशन का हिस्सा था, लेकिन उस समय भी वह काफी डरी हुई थीं।
महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। खासकर देर रात अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए सतर्क रहना जरूरी माना जाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रात में यात्रा करते समय लोकेशन शेयर करें, भरोसेमंद ऐप-बेस्ड कैब का इस्तेमाल करें और किसी भी कुछ भी गलत फील हो, उसके पहले ही तुरंत मदद मांगना शुरू कर दें। बता दें कि फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।