अपडेटेड 19 October 2025 at 18:23 IST

खुशखबरी! दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान

Parineeti Chopra and Raghav Chadha blessed with baby boy: दिवाली से पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है। इनके घर किलकारी गूंजी है।

Follow : Google News Icon  
Parineeti Chopra and Raghav Chadha
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (फाइल फोटो) | Image: Parineeti Chopra/Insta/ANI

Parineeti Chopra and Raghav Chadha blessed with baby boy: दिवाली से पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है। इनके घर किलकारी गूंजी है।

परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है। अब परिणीति और राघव ने माता-पिता बनने के अपने एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। इस जोड़ी ने अपने इस नन्हे मेहमान की आने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। 


 अब हमारे पास सब कुछ है - परिणीति और राघव

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर की है। दोनों ने एक प्यारा सा नोट पोस्ट करके उसमें लिखा है- "आखिरकार वह आ गया! हमारा बेटा। और हम सचमुच पहले की जिंदगी को याद नहीं कर सकते! बाहें भरी हुई हैं, हमारे दिल और भी भरे हुए हैं। पहले हमारे पास एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है।"
कपल ने अंत में लिखा, “आभार के साथ, परिणीति और राघव।”

अगस्त में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी 

बता दें कि इस साल अगस्त में, परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस जोड़े ने एक केक की तस्वीर शेयर की थी जिस पर लिखा था, "1+1=3।" उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारा छोटा सा यूनिवर्स... अपने रास्ते पर है। असीम आशीर्वाद।"

Advertisement

2023 में उदयपुर में हुई थी परिणीति और राघव की शादी

यहां बता दें कि फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा बहुत पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इस सुंदर जोड़ी ने साल 2023 में शादी की थी। इन्होंने सितंबर 2023 में राजस्थान में उदयपुर के लीला पैलेस होटल में सात फेरे लिए और शादी के बाद अपने एक नए सफर की शुरुआत की थी।

अब इस सफर में उनका अपना एक नन्हा मेहमान भी आ गया है। इसके साथ ही इनकी दुनिया और भी खूबसूरत होने जा रही है। बच्चे के जन्म पर इनके चाहने वाले इन्हें सोशल मीडिया में ढेरों सारी बधाइयां दे रहे हैं।   

Advertisement

ये भी पढ़ें - तो बात पक्की? सगाई की खबरों के बीच रूमर्ड मंगेतर संग नजर आईं हुमा कुरैशी, ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे साथ

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 17:52 IST