अपडेटेड 25 January 2026 at 19:16 IST
Padma Awards 2026: आर माधवन से लेकर अलका याग्निक तक... फिल्मी जगत की ये हस्तियां होंगी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। कला और सिनेमा जगत के लिए यह वर्ष बेहद खास रहा, जहां हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Padma Awards 2026: भारत सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कला और सिनेमा के क्षेत्र में योगदान देने वाले कई दिग्गजों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया है। मनोरंजन जगत के लिए यह साल बेहद खास है क्योंकि इसमें हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र से लेकर सुरों की मल्लिका अलका याग्निक और अभिनेता आर माधवन तक के नाम शामिल हैं।आइए जानते हैं सिनेमा और कला जगत की उन प्रमुख हस्तियों के बारे में जिन्हें इस वर्ष सम्मानित किया गया है।
धर्मेंद्र को मरणोपरांत सम्मान
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की घोषणा की गई है। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र का पिछले साल निधन हो गया था। उनके अलावा शास्त्रीय वायलिन वादक एन. राजम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
सुर और अभिनय के लिए पद्म भूषण सम्मान
अपनी सुरीली आवाज से तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली पार्श्व गायिका अलका याग्निक को इस सम्मान से नवाजा गया है। मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार और अभिनय की पाठशाला माने जाने वाले ममूटी को भी पद्म भूषण देने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें - Padma Awards 2026 : 19 महिलाओं समेत 131 प्रतिष्ठित हस्तियों को मिलेंगे पद्म सम्मान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
Advertisement
कला और प्रतिभा के लिए पद्म भूषण सम्मान
'रॉकेट्री' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले आर माधवन को पद्म श्री से नवाजने का निर्णय लिया गया है। अपनी कॉमेडी और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाने वाले सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री दिया गया है। एक्टर आर माधवन ने तमिल से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ‘रहना है तेरे दिल में’ के चॉकलेटी बॉय से लेकर ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के गंभीर वैज्ञानिक तक, उनके अभिनय का विस्तार बेहद शानदार रहा है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 25 January 2026 at 18:57 IST