IPL 2024 में RR को चीयर करने पहुंचीं धनश्री, शेयर किया पति युजवेंद्र चहल का क्यूट वीडियो
Dhanashree Verma at IPL 2024: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhanashree Verma at IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में खिलाड़ियों को चीयर करने के लिए उनकी पत्नियां स्टेडियम जा रही हैं। इसी कड़ी में, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) भी उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं।
राजस्थान रॉयल्स का सोमवार शाम को मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला हुआ था जिसमें हार्दिक पांड्या की टीम बुरी तरह हार गई। राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर शानदार जीत हासिल करते हुए पॉइंट टेबल के नंबर 1 पर आ गई है।
युजवेंद्र चहल को IPL 2024 में चीयर करने पहुंचीं धनश्री वर्मा
कोरियाग्राफर धनश्री वर्मा ने ही मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। वह अपने पति की टीम की पिंक जर्सी से ही मैच करते हुए पिंक आउटफिट पहनकर पहुंची थीं। इन्हें शेयर करते हुए धनश्री वर्मा ने कैप्शन में लिखा- शाम थी गुलाबी।
धनश्री पिंक कलर की क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स पहनकर वानखेड़े स्टेडियम गई थीं। उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखे थे। उन्होंने अपने दोस्तों संग तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम को चीयर करते हुए एक छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की है। इसके साथ उनके पोस्ट में एक क्लिप उनके पति युजवेंद्र चहल की भी देखी जा सकती है।
Advertisement
जब धनश्री वर्मा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
धनश्री वर्मा ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी करते हुए उन सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था जो आए दिन उनका नाम किसी ना किसी शख्स से जोड़ते रहते हैं। दरअसल, कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर ने धनश्री को हग करते हुए एक फोटो शेयर की थी जो वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने दोनों को लेकर गलत गलत कमेंट करने शुरू कर दिए।
तब धनश्री ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जिस तरह ट्रोलर्स अपनी मां और बहन की इज्जत करते हैं, उसी तरह कोरियोग्राफर भी इज्जत डिजर्ब करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज तक उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा था लेकिन वह इस बार जवाब इसलिए दे रही हैं क्योंकि इससे उनके परिवार पर असर पड़ा है। उन्होंने लोगों से नफरत फैलाने के बजाय अपने टैलेंट और स्किल्स पर ध्यान देने की सलाह दी है।