अपडेटेड 6 April 2023 at 17:35 IST
Armaan Malik दूसरी बार बने पिता, यूजर्स बोले व्यूज पाने का हथकंडा; Youtuber ने की हैं 2 शादियां
Youtuber Armaan Malik दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी कृतिका ने बेटी को जन्म दिया है। पहली पत्नी पायल भी जल्द जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Krtika-Arman Malik become Parents: अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां एक साथ एक ही घर में रहती हैं। अरमान मलिक के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। वे दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी कृतिक ने बेटी को जन्म दिया है। उनकी पहली पत्नी पायल से एक बेटा है, जिसका नाम चिरायू मलिक है।
अरमान मलिक ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की, उनके फैंस उन्हें पिता बनने की बधाइयां देने लगे। वहीं कुछ यूजर्स इसे एक पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये सब व्यूज और फॉलोअर्स पाने का अरमान मलिक का नया हथकंडा है।
सोशल मीडिया पर पिता बनने की दी जानकारी
अरमान मलिक ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पायल और कृतिका के मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें पूरी फैमिली साथ में नजर आ रही है। उनकी दोनों पत्नियां और बेटा चिरायू फोटोज में काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, “आखिरकार गोलू मां बन गईं। अंदाजा लगाओ कि बेबी गल्र हुई है या बॉय और आप लोगों की दुआओं से दोनों (मां और बच्चा) बिल्कुल ठीक है।” उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। अरमान मलिक ने स्नैपचैट पर बताया कि उनके घर नन्हीं बेटी आई है।
Advertisement
पहली पत्नी देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल दूसरी बार मां बनने वालीं हैं। बता दें कि साल 2011 अरमान मलिक ने पायल से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने बेटे को जन्म दिया। साल 2018 में अरमान ने कृतिका से शादी की थी। कृतिका और पायल एक-दूसरे की अच्छी दोस्त थी। शुरुआत में दोनों के बीच कुछ मनमुटाव हुआ था, लेकिन अब पूरा परिवार एक साथ रहता है।
Advertisement
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 6 April 2023 at 17:34 IST