Viral Video: देसी लड़की ने रेसलर के छुड़ाए छक्के, थप्पड़ के बदले बरसाए लात घूसे

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला रेसलर रिंग साइड पर खड़े होकर जोश-जोश में दर्शकों एक लड़की को थप्पड़ जड़ देती है।

Viral Video
लड़की ने लिया थप्पड़ का बदला | Image: X- @peshorr

Social Viral: सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कभी ये वीडियो या तस्वीरें आपके मन को भा जाती हैं तो कभी आपको हंसाती और गुदगुदाती है, तो कभी आश्चर्यचकित कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला रेसलर रिंग साइड पर खड़े होकर जोश-जोश में दर्शकों एक लड़की को थप्पड़ जड़ देती है। महिला रेसलर की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सभी लोग सकते में आ जाते हैं तो थप्पड़ खाने वाली लड़की उस रेसलर को हैरानी भरी नजरों से देखने लगती है। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ वो उस रेसलर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।

थप्पड़ का लिए ऐसा बदला…

दरअसल, जैसे ही महिला रेसलर दर्शकों में मौजूद एक लड़की को थप्पड़ मारती है तो कुछ पल के लिए तो वो शॉक हो जाती है लेकिन उसके बाद वो लड़की महिला रेसलर को मारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगती है। रेसलर खुद को बचाने के लिए रिंग के अंदर चली जाती है और सोचती है कि वो रिंग में आकर बच जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ।

Advertisement

देसी गर्ल ने की महिला रेसलर की रिंग में पिटाई

अपनी बेइज्जती का बदला लेने रिंग के अंदर देसी सरवार सूट में पहुंची उस लड़की ने रिंग में ऐसा किया उस महिला रेसलर के होश फाक्ता हो गए। रेसलर ने लड़की को एक क्लोज लाइन देकर बचने की कोशिश की लेकिन जवाब में लड़की ने पलटवार करते हुए सुपर किक दे मारी और महिला रेसलर को चारों खाने चित कर दिया। इसके बाद भी लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो उस रेसलर को लगातार जूतों से पीटती रही।

Advertisement

रिंग के अंदर एक दर्शक के द्वारा रेसलर की कुटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने कर इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें:     VIRAL VIDEO: 'पीछे देखो...', डांस के बीच में लड़के के हाथ से छूटी लड़की

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड