अपडेटेड 29 July 2023 at 09:32 IST
तो इस वजह से सस्पेंड हुआ Puneet Superstar का इंस्टाग्राम अकाउंट? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जब पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हुआ तो उनके फॉलोअर्स 3.1 मिलियन यानी 31 लाख से ज्यादा थे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Puneet Superstar: सोशल मीडिया के मशहूर वीडियो क्रिएटर पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। वह अजीबोगरीब वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें फैंस लॉर्ड पुनीत के नाम से भी बुलाते हैं। वह हाल ही में एक रिएलिटी शो में नजर आए थे जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ी। ऐसे में जब उनका इंस्टा अकाउंट सस्पेंड हुआ तो फैंस आगबबूला हो गए हैं।
खबर में आगे पढ़ें-
- पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड
- लॉर्ड पुनीत के नाम से भी मशहूर
- क्यों बंद हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट?
पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड
उनका पूरा नाम पुनीत शर्मा है। वह रिएलिटी शो के पहले ही हफ्ते में घर से बाहर हो गए थे। हालांकि, इसके बाद भी जितनी लोकप्रियता उनकी बढ़ी, उतनी शायद ही किसी कंटेस्टेंट की बढ़ी हो। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स को खरी खोटी सुनाने लगे। पुनीत ने मशहूर रैपर एमसी स्टैन के बारे में भी खूब बुरा भला कहा। इसके बाद रैपर के फैंस भड़क गए और लॉर्ड पुनीत को घेर लिया। इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।
Advertisement
ये खबर सुनकर पुनीत सुपरस्टार के फैंस को करारा झटका लगा है। वह काफी समय से अपने वीडियो के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में उनका अकाउंट बंद होने से फैंस खफा हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। जब पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हुआ तो उनके फॉलोअर्स 3.1 मिलियन यानी 31 लाख से ज्यादा थे।
क्यों बंद हुआ पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट?
Advertisement
सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। एक एमसी स्टैन को सपोर्ट कर रहा है तो दूसरी फौज पुनीत सुपरस्टार के सपोर्ट में उतरी है। पुनीत के फैंस का कहना है कि उनका अकाउंट इसलिए बंद हुआ क्योंकि रैपर के फैंस ने उसे रिपोर्ट कर दिया था। जहां रैपर ने पुनीत के कंटेंट को ‘क्रिंज’ बता दिया था, वहीं पुनीत सुपरस्टार ने एमसी स्टैन को ‘कीड़ा मकौड़ा’ कह दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच लड़ाई जारी है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 July 2023 at 09:24 IST