अपडेटेड 8 March 2024 at 15:11 IST

अंबानी परिवार की महिलाएं क्यों बांधती हैं ये काला धागा? करोड़ों के जेवरों से ज्यादा है बेशकीमती

Ambani Women: नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के हाथ में आपको हमेशा काला धागा देखने को मिल जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Ambani Women
अंबानी परिवार | Image: instagram

Ambani Women: अंबानी परिवार हमेशा अपने लैविश लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बना रहता है। हाल ही में गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट रखे गए थे जिसमें परिवारवालों ने अपने डिजाइनर आउटफिट्स से सारी लाइमलाइट बटोर ली। परिवार ने केवल-केवल अपने लुक्स पर ही करोड़ों रुपये खर्च कर दिए थे। फिर भी एक चीज ऐसी थी जो परिवार की हर महिला में कॉमन थी और वो था काला धागा।

अंबानी परिवार के लिए अपने कपड़ों और जेवरों पर करोड़ों रुपये खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। तीन दिनों के फंक्शन के लिए परिवारवालों ने करीब 30 बार कपड़े बदले होंगे। हर बार नया लुक, नई एक्सेसरी लेकिन एक चीज वैसी कि वैसी- उनका काला धागा। तो आइए जानते हैं कि अंबानी परिवार की महिलाएं हर वक्त ये काला धागा क्यों पहनती हैं।

अंबानी परिवार की महिलाएं क्यों पहनती हैं काला धागा?

आउटफिट कैसा भी हो.. ट्रेडिशनल या वेस्टर्न… नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के हाथ में आपको हमेशा काला धागा देखने को मिल जाएगा। और केवल महिलाएं ही क्यों, ईशा अंबानी के बच्चों के हाथों और पैरों में भी बुरी नजर से बचने के लिए काला धागा बंधे देखा गया था।

आमतौर पर काला धागा बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है। कुछ लोग तो इसे ही रामबाण उपाय मानते हैं और हर दिन 24 घंटों इसे अपने हाथों या पैरों पर पहने रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि काला धागा बांधने से शनि ग्रह दोष दूर होता है और जिंदगी में सफलता हासिल होती है। 

Advertisement

किसी महंगी एक्सेसरी से कम नहीं है ये काला धागा

छोटे बच्चों को जो काला धागा पहनाया जाता है, उसमें छोटे छोटे मोती लगे रहते हैं। आपको बता दें कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को हमेशा काला धागा पहनाए रखती हैं। जाहिर है कि ये पतला सा काला धागा किसी महंगे से भी महंगे जेवर से ज्यादा बेशकीमती होता है। आम इंसान हो या बड़े से बड़ा सेलिब्रिटी, वे इसे अक्सर कैरी किए देखे जाते हैं। कमाल की बात तो ये है कि वो इसे छिपाने की भी कोशिश नहीं करते, बल्कि किसी महंगी एक्सेसरी की तरह इसे फ्लॉन्ट करते हैं।

ये भी पढ़ेंः Nita Ambani: मुकेश अंबानी की पत्नी की रिंग में लगा है मुगल काल का हीरा; लाखों नहीं, करोड़ों में है कीमत

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 March 2024 at 14:13 IST