दिवाली पार्टी से पहले क्यों टेंशन में सारा तेंदुलकर? फैंस से मांगी ये सलाह

सारा तेंदुलकर दिवाली पर आउटफिट पहनने को लेकर टेंशन में आ गई हैं। वो अपने आउटफिट चूज नहीं कर पा रहीं और बेहद कंफ्यूज लग रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Sara Tendulkar
सारा तेंदुलकर | Image: Instagram

Sara Tendulkar ask Suggestion: सचिन तेंदुलकर ( Sachin Tendulkar ) की लाडली सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह खुद से जुड़ी अपडेट्स भी फैंस संग शेयर करती हैं। इतना ही नहीं सारा अपने चाहनेवालों से सलाह मांगने से भी नहीं कतरातीं। अब हाल ही में वो अपने फैंस से दिवाली पार्टी आउटफिट को लेकर राय मांगती नजर आ रही हैं।

दरअसल, इन दिनों दिवाली बैश चल रहा है। हर कोई दिवाली पार्टी थ्रो कर रहा है। इतना ही नहीं कल यानि कि 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सारा तेंदुलकर भी दिवाली को लेकर खूब एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब वो कल के आउटफिट को लेकर टेंशन में आ गई हैं। सारा कल के लिए आउटफिट चूज नहीं कर पा रहीं और बेहद कंफ्यूज लग रही हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस से दिवाली आउटफिट को लेकर सजेशन मांगा है।

'दिवाली पर मेरे कैरी करने के लिए एक आउटफिट चुनें'

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए एक आउटफिट चुनें।' दूसरी स्टोरी में उन्होंने अलग-अलग कपड़ों में अपनी तस्वीरें साझा की है जिसमें से फैंस को सारा के लिए एक आउटफिट चूज करना है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि एक हाउस पार्टी के लिए आउटफिट चुन रही हूं, इसलिए हेक्टिक नहीं है।

कई ब्रांड के लिए कर चुकी हैं काम 

बता दें कि सारा तेंदुलकर इन दिनों मॉडलिंग में अपना करियर बना रही हैं। मॉडलिंग के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाई करती हैं। वह अब तक कई ब्रांड के लिए काम कर चुकी हैं।

Advertisement

शुभमन गिल को डेट कर रहीं सारा?

सारा तेंदुलकर का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ता रहता है। सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस उनके नाम जोड़ देते हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी ने अबतक रिएक्ट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर ने समंदर किनारे बिकिनी में दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटो शेयर कर बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड