कौन हैं ग्लैमरस Kavya Maran? जो IPL में अक्सर इस टीम का बढ़ाती हैं हौसला और कैमरे में होती हैं कैद

Kavya Maran: हाल ही में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को जमकर धोया, तब काव्या मारन स्टेडियम में उछल-उछल कर झूम रही थीं।

Follow : Google News Icon  
Kavya Maran
काव्या मारन | Image: X

Kavya Maran: जैसे ही इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होता है, सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो जाता है। हम बात कर रहे हैं काव्या मारन की.. जिन्हें ‘IPL की मिस्ट्री गर्ल’ (IPL Mystery Girl) भी कहा जाता है। कुछ सालों पहले उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। बाद में पता चला कि वो तो IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की मालकिन हैं।

काव्या मारन को ब्यूटी विद ब्रेन का एक अच्छा एग्जांपल कहा जाता है।  वह सन ग्रुप के संस्थापक कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं। इन दिनों वह सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी हुई हैं।

कौन हैं काव्या मारन? IPL की ‘मिस्ट्री गर्ल’

हाल ही में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस को जमकर धोया, तब काव्या मारन स्टेडियम में उछल-उछल कर झूम रही थीं। तब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। और ये जानने के लिए लोगों की बेताबी भी बढ़ गई कि आखिर काव्या मारन हैं कौन।

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्टील स्टेला मारिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से जुड़े लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस में एमबीए की डिग्री ली। अब वह पढ़ाई पूरी होने के बाद भारत वापस लौट आई हैं और अपने पिता के साथ बिजनेस में हाथ बंटा रही हैं।

Advertisement

2018 से सनराइजर्स हैदराबाद को संभाल रही हैं काव्या मारन

2019 में उन्हें सन टीवी नेटवर्क के डायरेक्ट पैनल में शामिल किया गया था। फिलहाल वह सनराइजर्स हैदराबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मालकिन हैं। उनके पिता कलानिधि मारन सनराइजर्स हैदराबाद के को-ओनर हैं और उन्होंने 2018 में टीम का काम अपनी बेटी को सौंप दिया था। 

वह SRH की नीलामी में भी जाती हैं और अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों की बोली वहीं लगाती हैं। वह हैदराबाद के हर मैच में जाती हैं और ऑरेंज जर्सी पहने अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं। इसके अलावा, काव्या मारन का परिवार राजनीति में भी एक्टिव रहा है। डीएमके नेता दयानिधि मारन उनके चाचा हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मुंबई इंडियंस को कूट रही थी SRH तो झूम रही थीं मालकिन काव्या मारन, ऐसा था नीता अंबानी का रिएक्शन

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड