अपडेटेड 26 February 2024 at 11:43 IST
Virat Kohli: पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटे अकाय संग भारत कब लौटेंगे क्रिकेटर? सामने आया बड़ा अपडेट
Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय का जन्म इस साल 15 फरवरी को हुआ था। अब उनके भारत लौटने पर बड़ा अपडेट आया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय कर रहे हैं। कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है जिसका नाम उन्होंने अकाय कोहली (Akaay Kohli) रखा है। अब कोहली परिवार के भारत लौटने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लाडले बेटे अकाय का जन्म इस साल 15 फरवरी को हुआ था। कपल ने पांच दिन बाद यानि 20 फरवरी को ऐलान किया कि उनके घर किलकारी गूंजी है और उनकी जिंदगी में एक और नन्हा मेहमान आ गया है और वामिका कोहली को अपना छोटा भाई मिल गया है।
अभी लंदन में ही रहेंगे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली?
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिताने का फैसला लिया है। बीते कई महीनों से अफवाहें उड़ रही थीं कि वह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा के कई वीडियो भी वायरल हुए थे जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। खबरों की माने तो हेल्थ कॉम्प्लिकेशन के चलते अनुष्का लंदन गई थीं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कपल दूसरी प्रेग्नेंसी को दुनिया से छिपाना चाहता था।
फिर लंदन में ही उन्होंने अपने बेटे अकाय को जन्म दिया। बाद में विराट की एक लेटेस्ट फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई थी जिसमें वह लंदन की सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। अब ऐसा सामने आ रहा है कि कपल कुछ समय और लंदन में रहने वाला है।
Advertisement
गौरतलब है कि परिवार के लिए कोहली ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों से ब्रेक लिया था। अब चौथा टेस्ट 23 फरवरी 2024 को रांची में खेला जाएगा और कोहली इससे भी बाहर रहने वाले हैं।
विराट और अनुष्का शर्मा के घर आया जूनियर कोहली
फैंस ने बड़े ही प्यार से विराट और अनुष्का के बेबी बॉय का दुनिया में स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर तबसे जूनियर कोहली और प्रिंस कोहली ट्रेंड हो रहा है। कपल ने 2017 में शादी की थी, फिर 2021 में उनकी पहली संतान- उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। अब 2024 में उनके छोटे से परिवार में अकाय भी आ चुके हैं।
Advertisement
(images- X)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 07:35 IST