अपडेटेड 1 June 2023 at 09:52 IST

पत्नी की हमशक्ल देख Confuse हुए Varun Dhawan, तो Better Half ने यूं किया रिएक्ट!

कुशा कपिला की पत्नी Natasha Dalal से मिलते नैन नक्श देख एक्टर वरुण धवन असमंजस में पड़ गए। उनका रिएक्शन और उस पर वाइफ का रिस्पॉन्स वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
picture Courtesy: kushakapila/instagram
picture Courtesy: kushakapila/instagram | Image: self

Varun Dhawan Kusha Kapila: सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला ने एक वीडियो शेयर किया। इंस्टाग्राम रील बेहद मजेदार है जिसमें उनके साथ एक्टर वरुण धवन नजर आ रहे हैं।

क्लिप के साथ कुशा ने लिखा देखिए कैसे लोग उन्हें वरुण की पत्नी नताशा दलाल समझ लेते हैं।  और इस फेहरिस्त में वरुण भी शामिल हैं। जिस पर फैन्स ने ही नहीं वरुण की पत्नी ने भी कमेंट किया। वीडियो के साथ उनका रिस्पॉन्स भी खूब वायरल हो रहा है।

क्या दिखा वीडियो में

कुशा कपिला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, कुशा कपिला और वरुण एक दूसरे से टकरा जाते हैं। जिसके बाद यह याद करने की कोशिश करते हैं कि क्या वे पहले कहीं मिले हैं। सोशल मीडिया ने रील के साथ कैप्शन दिया, "आपको पहले कहीं देखा... कोई बात नहीं। "

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

उन्होंने आगे कहा, "इस वीडियो के लिए आप सभी जिम्मेदार हैं क्योंकि आप लोग इसे प्वाइंट करते रहते हैं। इस वीडियो को बनाने के लिए @varundvn और नताशा को शुक्रिया, हमें और डॉपेलगैंगर्स की तलाश जारी रखनी चाहिए।"
वीडियो के अंत में वरुण कुशा को पहचान लेते हैं और दोनों आगे बढ़ जाते हैं।

Advertisement

अक्सर होता है नताशा से कम्पैरिजन

ये पहली बार नहीं हुआ। पहले भी मजेदार रील्स और पिक्स डाल कुशा सबका मनोरंजन करती रही हैं। पुरानी तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट्स के स्क्रीनशॉट दिखाए गए हैं। कुशा को नताशा की फर्स्ट कॉपी करार दिया गया है और लिखा है दोनों एक जैसी ही दिखती हैं। इन दोनों का पहले एक कोलाज शेयर किया गया था जिसमें दोनों ने क्रीम आउटफिट पहना था। 


वीडियो पर पत्नी नताशा का रिएक्शन 

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। लिखा- "लव इट @kushakapila @varundvn." फैंस ने भी कई कमेंट किए। किसी ने लिखा- "कुशा और नताशा एक जैसी दिखती हैं।" वहीं एक शख्स ने कहा, "लेकिन कुशा को क्यों लगता है कि उसने वरुण को कहीं देखा है? वो किसकी कॉपी लगा?"

Advertisement

कौन है नताशा?

नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं। इनका एक फैशन लेबल भी है, नताशा दलाल लेबल के नाम से। उनकी वरुण धवन से शादी 24 जनवरी 2021 में हुई थी। सालों चले अफेयर के बाद दोनों पति पत्नी के मजबूत बंधन में बंधे थे।

ये भी पढ़ें-  Dil To Pagal Hai फिल्‍म का ये Moment रिवाइंड, माधुरी-करिश्मा के बीच हुआ डांस चैलेंज!

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 1 June 2023 at 09:51 IST