अपडेटेड 30 October 2024 at 23:43 IST
Khesari Lal Yadav की फिल्म Rajaram का टाइटल ट्रैक Jai Shri Ram जारी, जानें कहां हुआ रिलीज
भोजपुरी सुपरस्टार Khesari Lal Yadav की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Rajaram’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का टाइटल ट्रैक आज जारी कर दिया गया है। ‘Rajaram’ का टाइटल ट्रैक सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Title track Jai Shri Ram of Khesari Lal Yadav film Rajaram: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा राम’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का टाइटल ट्रैक आज जारी कर दिया गया है। ‘राजा राम’ का टाइटल ट्रैक सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘राजा राम’ के निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस ने जानकारी दी कि ‘राजाराम’ 7 नवंबर को छठ पूजा के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। टाइटल ट्रैक से पहले फिल्म का दो और गाना रिलीज हो चुका है। इसमें ‘चूम्मा-चूम्मा’ और ‘चॉकलेटी सड़िया’ है, जो सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्स पर सुना जा सकता है।
इस बीच फिल्म के टाइटल ट्रैक के बारे में बता दें कि ‘राजा राम’ का टाइटल ट्रैक भगवान श्री राम की स्तुति पर आधारित है। गाने में खेसारी लाल यादव अपने खास परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। टाइटल ट्रैक को आवाज आयुष आनंद ने दी है। वहीं, कृष्णा बेदर्दी ने गाने के बोल के साथ म्यूजिक तैयार किया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ आयुष आनंद और सपना चौहान भी हैं।
फिल्म के गाने में खेसारी लाल यादव की दमदार परफॉरमेंस देखने को मिल रही है। टाइटल ट्रैक में खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म को खास बनाता है। गाने में खेसारी के साथ-साथ विनोद मिश्रा, दीपक सिंह, केके गोस्वामी और शंभू राणा जैसे कलाकार भी हैं, जिनकी उपस्थिति से फिल्म और भी खास बन गई है। फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले हुआ है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा सपना चौहान, आयुष आनंद, विनोद मिश्रा, दीपक सिंह, केके गोस्वामी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 30 October 2024 at 23:43 IST