अपडेटेड 23 July 2024 at 12:17 IST
Tishaa Kumar: 21 साल की बेटी के निधन पर बुरी तरह टूटे माता-पिता, दिव्या बोलीं- क्यों जल्दी चली गईं..
Tishaa Kumar: टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का कैंसर के चलते निधन हो गया है। अब दिव्या खोसला ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Tishaa Kumar: टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार ने 21 साल की बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों की माने तो, वह कैंसर से जूझ रही थीं और जर्मनी में उनका इलाज चल रहा था। फिर 19 जुलाई 2024 को खबर आई कि उन्होंने दम तोड़ दिया है। 22 जुलाई 2024 को मुंबई में तिशा का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें पूरा परिवार बहुत गमगीन नजर आया।
अब टी-सीरीज के को-ओनर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने तिशा के अंतिम संस्कार के बाद उन्हें याद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तिशा के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं।
तिशा कुमार के निधन पर भावुक हुईं दिव्या खोसला
एक्ट्रेस और फिल्ममेकर दिव्या खोसला ने अब तिशा कुमार के निधन के बाद उनके लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने तिशा और उनकी मां तान्या के साथ पुरानी मीठी यादें साझा की हैं जिसके साथ दिव्या ने शोक जताया।
इसके साथ दिव्या खोसला कैप्शन में लिखती हैं- “तिशा आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। इतनी जल्दी चली गईं। तान्या भगवान आपको इस सबसे दर्दनाक नुकसान से गुजरने की शक्ति दे”।
Advertisement
तिशा के अंतिम संस्कार पर मां-बाप का हुआ रो-रोकर बुरा हाल
अब सोशल मीडिया पर तिशा के अंतिम संस्कार से कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। इतनी कम उम्र में अपनी औलाद को खोना किसी भी मां-बाप के लिए किसी बुरे सदमे से कम नहीं होता। यही हाल तिशा के माता-पिता का था जो बेटी को अंतिम विदाई देते वक्त खुद को संभाल नहीं पा रहे थे।
तिशा कुमार के असामयिक निधन के बाद उनके माता-पिता कृष्ण कुमार और तान्या कुमा पूरी तरह से टूट गए। दोनों को अपनी बेटी की मौत पर शोक मनाते देखा गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अंतिम संस्कार के दौरान तिशा के पिता की बहुत बुरी हालत थी। वो चल भी नहीं पा रहे थे। उनके दोस्त उन्हें पकड़कर ले जा रहे थे। एक अन्य वीडियो में तिशा की मां उन्हें अंतिम विदाई देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ऐसी हालत देख किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाएगा।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 July 2024 at 12:17 IST