अपडेटेड 5 February 2024 at 10:51 IST
Grammy Award: शंकर महादेवन से पहले इन भारतीयों ने जीता ग्रैमी, कौन थीं ये हासिल करने वाली पहली महिला
Indian Grammy Winners: शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड शक्ति ने ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया। आइए जानते हैं उनसे पहले किन भारतीय कलाकारों ने ये सम्मान जीता।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Indian Grammy Winners: ग्रैमी अवॉर्ड में आज भारत ने अपना परचम लहरा दिया। शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड शक्ति ने ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। उन्होंने अपने नए एल्बम 'दिस मोमेंट' के लिए ये अवॉर्ड जीता। आइए जानते हैं कि उनसे पहले किन भारतीय कलाकारों ने ये सम्मान अपने नाम किया है।
फाल्गुनी शाह
फाल्गुनी शाह ने 2022 में अपने एल्बम ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्हें बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम कैटेगरी के लिए इस सम्मान से नवाजा गया था।
एआर रहमान
भारतीय संगीत के जादूगर कहे जाने वाले एआर रहमान ने अबतक दो ग्रैमी जीते हैं। फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अपने साउंडट्रैक के लिए उन्हें 2010 में दो कैटेगरी में ये ग्लोबल अवॉर्ड मिला था।
जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन ने इससे पहले 2009 में भी ‘ग्लोबल ड्र्रम प्रोजेक्ट’ के लिए बेस्ट कंटेम्पररी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड जीता था।
Advertisement
पंडित विश्व मोहन भट्ट
पंडित विश्व मोहन भट्ट ने मोहन वीणा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई। उनके एल्बम ‘ए मीटिंग बाय द रिवर’ ने 1993 में बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी जीता था।
थेटाकुडी हरिहर विनायकराम
थेटाकुडी हरिहर विनायकराम घाटम में अपनी महारत के लिए जाने जाते हैं। उन्हें प्यार से विक्कू भी बुलाया जाता है। वह 1991 में ‘प्लैनेट ड्रम’ के लिए ग्रैमी जीतने वाले पहले कार्नाटिक म्यूजिशियन बन गए थे।
Advertisement
एच श्रीधर
एच श्रीधर वो साउंड इंजीनियर थे जिन्होंने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए साउंडट्रैक बनाने में अहम भूमिका निभाई। बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक एल्बम के लिए श्रीधर और उनकी टीम ने ग्रैमी जीता था।
रिकी केज
बेंगलुरु के टैलेंटिड संगीतकार रिकी केज ने तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। 2015 में रिकी ने अपने एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए अपना पहला ग्रैमी जीता। फिर 2023 में उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ ने दो ग्रैमी जीते।
तन्वी शाह
तन्वी शाह ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के गाने ‘जय हो’ के लिए ग्रैमी जीता। इस गाने में तन्वी शाह के योगदान ने उन्हें ये बड़ा सम्मान दिलाया था।
जुबिन मेहता
मुंबई में जन्मे वर्ल्ड फेमस ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर जुबिन मेहता के नाम 5 ग्रैमी अवॉर्ड हैं। उनका पहला ग्रैमी 1981 में ‘आइजैक स्टर्न 60वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन’ के लिए मिला था।
पंडित रविशंकर
लीजेंड्री सितारवादक और संगीतकार पंडित रविशंकर ने अपने शानदार करियर के दौरान 4 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं। उन्होंने वैश्विक स्तर पर हिंदुस्तानी संगीत की धाक जमाई थी। उन्हें ग्रैमी के लिए 10 बार नॉमिनेट किया गया था जिसमें उन्होंने 4 अवॉर्ड अपने नाम किए।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 February 2024 at 10:01 IST