अपडेटेड 27 July 2021 at 20:58 IST

दूल्हे ने यूं की अपनी दुल्हन के लिए शायरी; मजेदार VIRAL VIDEO देख लोग बोले- 'भाई अब कोई फायदा नहीं'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन के सामने शायराना अंदाज पेश किया।

Follow : Google News Icon  
| Image: self

अगर हम फोन चलाते समय सोशल मीडिया पर होते हैं तो हमें समय का पता ही नहीं चलता है सेकंड कुछ न कुछ रोमांचक दिख ही जाता है। लोग अपने हर पल की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। चाहे वह शादी की क्यों न हो। हम शादी से संबधित दूल्हे दुल्हन का वीडियो हर रोज देखते हैं। जिसे लोग खूब पसंद भी करते हैं।  शादी में कई बार ऐसा देखा गया है जब दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए दूल्हा कई प्रयास करते हैं।  कुछ डांस करते हैं तो कुछ  गाना गा कर इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं।  

इसे भी पढ़े : Happy Birthday Kriti Sanon: टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि इस सुपरस्टार के साथ कृति सेनन ने फिल्मों में किया था डेब्यू, जानें उनका फिल्मी सफर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन के सामने शायराना अंदाज पेश किया। स्टेज पर खड़े होकर दूल्हे ने अपने अंदाज से शायरी सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। इसे लोग सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद कर रहे हैं। 

 सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ खड़ा होता है और अपने लफ्जों के जरिए लोगों को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। दूल्हे ने अपनी शायरी में कहा, जिन बर्फीली सी रातों में ये बदन कंपकंपाए, उस बदन पर लिपटने वाला एक रेशमी शॉल हो तुम, जिन अंधेरी सी रातों में मैं भटकूं, उन गलियों में जलता एक मशाल हो तुम, एक शायर जो सोचे वो ख्याल हो तुम।'  शायरी लोगों के साथ-साथ दुल्हन को भी पसंद आ रही है, वह शरमाते हुए अंदाज में सुनकर मुस्कुरा रही है। 

Advertisement

इसे भी पढ़े : किसान को रिक्शे पर बिठाकर भैसों को चारा खिलाने चले सोनू सूद, खुद को बताया- ‘द मिल्कमैन’

 दूल्हे और दुल्हन की इस जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।  इंस्टाग्राम पर अरुणेंद्र कुमार ने इसे शेयर किया है और  इस वीडियो को बहुत लोगों ने लाइक किया है। पसंद करने के साथ-साथ लोग इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।  

Advertisement

इसे भी पढ़े : Viral Video: बर्गर ना मिलने पर नाराज़ हुआ बच्चा, बोला- मैं भूखा ही सो जाऊंगा, मत करो ऑर्डर

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 27 July 2021 at 20:56 IST