अपडेटेड 8 September 2021 at 23:46 IST

दूल्हा-दुल्हन ने किया भांगड़ा पर धांसू डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरमाला समारोह शुरू होने से ठीक पहले दूल्हा-दुल्हन भांगड़ा थाप पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
IMAGE- INSTAGRAM/ witty_wedding
IMAGE- INSTAGRAM/ witty_wedding | Image: self

भारतीय शादियां (Indian weddings) डांस, गाने और लाइट्स से भरी होती हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत में कोई भी शादी डांस के बिना पूरी नहीं होती। शादी समारोह एक ऐसा अवसर है जिसके दौरान दूल्हा-दुल्हन, परिवार और दोस्त दिल खोलकर नाचते हैं और इस खुशी के मौके का आनंद लेते हैं। ऐसे कई अवसर होते हैं जब दूल्हा और दुल्हन (bride and groom)  भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ शामिल होकर डांस का आनंद लेते हैं।

भारतीय शादी (Indian weddings) का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला समारोह की शुरुआत से ठीक पहले दूल्हा और दुल्हन को दिल खोलकर नाचते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- शादी में दुल्हन ने लगाए देवर के साथ ठुमके, डांस का ये वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो (viral video) में दूल्हे को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भांगड़ा (Bhangra) की थाप पर डांस करते देखा जा सकता है। दुल्हन शुरू में थोड़ा रुकी लेकिन दूल्हे के डांस को देखने के बाद दुल्हन ने भी डांसिंग पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। उसके बाद क्या था दोनों ने जमकर डांस किया। यहां तक कि आस-पास खड़े लोग भी म्यूजिक और दूल्हा-दुल्हन के डांस से प्रभावित होकर थिरकते नजर आये। दिल खोलकर नाचने के बाद, दूल्हा और दुल्हन शादी के मेहमानों के सामने मंच पर एक दूसरे को माला पहनाया।

Advertisement

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और खबर लिखने तक  इसे 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 1000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन को बधाई दे रहे हैं। कई लोग शादी की भव्य साज-सज्जा से भी प्रभावित हुए। एक यूजर ने लिखा, 'लव दिस वाइब', जबकि दूसरे ने वीडियो पर कई रेड हार्ट इमोजी दी।

ये भी पढ़ें- Thalaivii: कंगना रनौत की फिल्म एक साथ होगी दो बड़े OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज?

Advertisement

ये भी पढ़ें- Viral Video: दुल्हन के पिता ने विदाई में दूल्हे को दिखाया डंडा, कहा- ‘मेरी बेटी का ख्याल रखना वर्ना…’

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 8 September 2021 at 23:46 IST