'मर्डर देखी है?', मल्लिका शेरावत के पूछते ही शर्म से लाल हुए तेज प्रताप, एक्ट्रेस से बोले- हॉट और सेक्सी लग रही...

'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में तेज प्रताप का चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, यहां वे मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट भी करते नजर आए। इस प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है।

Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat
Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat | Image: X

Bhojpuri Bawaal: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। वे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं, जहां उनका एक नया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब उन्हें शो में बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन मल्लिका शेरावत संग फ्लर्ट करते देखा गया।

हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप किसी कैफे में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ चिल कर रहे हैं। कभी मल्लिका तेज प्रताप से मस्तीभरे अंदाज में शिकायत करती, तो कभी कॉम्प्लिमेंट मांगती दिखाई देती हैं।  

तेज प्रताप ने मल्लिका से किया फ्लर्ट

प्रोमो की शुरुआत में मल्लिका कहती हैं, 'तेज जी, बिहार मिलने आए और आपने अभी तक मुझे एक भी कॉम्प्लिमेंट नहीं दिया।' एक्ट्रेस ने आगे पूछा, 'कैसी लग रही हूं मैं?' इस पर तेज प्रताप यादव ने मुस्कुराते हुए बड़े ही भोलेपन के साथ कहा, 'हॉट लग रही हैं और सेक्सी लग रही हैं।' मल्लिका ने उन्हें टीज करते हुए पूछा और ब्यूटीफुल? इस पर तेज प्रताप करते हैं, 'ब्यूटीफुल तो हैं ही आप।' मल्लिका अपनी तारीफ सुनकर खुशी से फूले नहीं समाईं।

बहुत बार देखी है मर्डर- तेजू भैया

इसके बाद मल्लिका अपने सवालों का सिलसिला जारी रखते हुए पूछती हैं, 'क्या आपने मेरी फिल्म 'मर्डर' नहीं देखी?' ये सवाल सुनते ही तेज प्रताप यादव कहते हैं देखी है।' मल्लिका ने सवाल किया, 'कितनी बार देखी है?' इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'बहुत बार देखी है।' ये बोलते ही तेजू भैया कैमरे के सामने बुरी तरह शरमा जाते हैं। उनके चेहरे के भाव और इस मजेदार रिएक्शन को देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप का यह शर्मीला अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

तेज प्रताप ने मल्लिका की फरमाइश की पूरी

मल्लिका शेरावत ने आगे उनसे बांसुरी बजाने की फरमाइश कर डाली। तेज प्रताप भी उन्हें मना नहीं कर पाए और बड़ी ही मधुर बांसुरी बजाई। दोनों के बीच की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

यह भी पढ़ें: 'मैं जिंदगीभर आपका शुक्रगुजार रहूंगा', कुकू कोहली के निधन से टूटे अजय देवगन, पोस्ट में लिखी दिल की बात

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड