अपडेटेड 24 June 2023 at 17:23 IST
एक्टर डायरेक्टर Bose Venkat पर टूटा दुखों का पहाड़, एक ही दिन में भाई और बहन की हार्ट अकैट से मौत
तमिल एक्टर और डायरेक्टर बोस वेंकट के भाई और बहन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो लोगों की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bose Venkat Brother and Sister Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर बोस वेंकट के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भाई और बहन दोनों का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। एक ही दिन में भाई और बहन का गहरा सदमा बोस को लगा है। अभिनेता के प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
बोस वेंकट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी बहन की निधन की जानकारी दी। उनकी बहन Valarmathi Gunasekaran का चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के लोग जब वलारमति के शव के पास खड़े थे, उसी समय बोस के भाई Ranganathan को भी दिल का दौरा पड़ा। बहन के निधन का सदमा उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
परिवार में शोक का माहौल
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतिम संस्कार के समय रंगनाथन रोते हुए अपनी बहन के शव पर गिर पड़े थे। तभी डॉक्टर्स को बुलाया गया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बोस के भाई और बहन का अंतिम संस्कार अरणथंगी में होगा। एक ही दिन में भाई-बहन के निधन से बोस के के परिवार में मातम का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मेगा प्रिंसेस के साथ फर्स्ट अपीयरेंस, सुर्खियों में Ram Charan की वाइफ की फ्लोरल ड्रेस; कीमत जान हो जाएंगे हैरान
Advertisement
बोस ने तय किया एक्टर से डायरेक्टर तक का सफर
बात करें बोस वेंकट की तो उन्होंने फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे की दुनिया तक अपनी अलग पहचान बनाई है। टीवी शो ‘Metti Oli’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इससे पहले उन्होंने चेन्नई में ऑटो रिक्शा भी चलाया था। साल 2003 में आई फिल्म ‘Eera Nilam’ उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मलयालम और कन्नड़ भाषी फिल्मों में भी नजर आए। अभिनय के बाद उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाई। 2020 में आई फिल्म 'Kanni Maadam'का निर्देशन बोस वेंकट ने किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
यह भी पढ़ें- Exclusive: एक्टिंग छोड़ क्यों प्रोफेसर बन गए CID इंस्पेक्टर विवेक? ट्रेंड होने पर किया खुलासा
Advertisement
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 24 June 2023 at 17:20 IST