अपडेटेड 26 February 2024 at 12:04 IST

Kenneth Mitchell Death: कैप्टन मार्वल फेम एक्टर का निधन, इस बीमारी के चलते 49 की उम्र में तोड़ा दम

Kenneth Mitchell Passes Away: ‘स्टार ट्रेक: डिस्कवरी’ और ‘कैप्टन मार्वल’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों में काम करने वाले एक्टर केनेथ मिशेल का निधन हो गया है।

Follow : Google News Icon  
Kenneth Mitchell Death
केनेथ मिशेल ने तोड़ा दम | Image: X

Kenneth Mitchell Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लग गया है। ‘स्टार ट्रेक: डिस्कवरी’ और ‘कैप्टन मार्वल’ जैसी आइकॉनिक फिल्मों में काम करने वाले एक्टर केनेथ मिशेल का निधन हो गया है। उन्होंने 49 की कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

केनेथ मिशेल के निधन से ना केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके सभी फैंस को सदमा लग गया है। जैसे ही उनके निधन की दुखद खबर सामने आई, उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने स्टार को ट्रिब्यूट देना शुरू कर दिया।

कैप्टन मार्वल फेम केनेथ मिशेल ने तोड़ा दम

केनेथ मिशेल के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए उनके परिवार द्वारा दी गई है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के साथ एक्टर के फैंस और फॉलोअर्स को बताया कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘केनेथ ए मिशेल,  25.11.1974 ~ 24.02.2024…’। साथ ही पोस्ट में उनकी फैमिली फोटो भी देखी जा सकती है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- “भारी मन से हम प्यारे पिता, पति, भाई, चाचा, बेटे और प्रिय दोस्त केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल के निधन की खबर दे रहे हैं”। बता दें कि इस पोस्ट में शोक संदेश भी शेयर किया गया है।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Kenneth Mitchell (@mr_kenneth_mitchell)

कैसे हुआ केनेथ मिशेल का निधन?

केनेथ मिशेल का निधन amyotrophic lateral sclerosis (ALS) की वजह से हुआ है। उन्हें 2018 में इस बीमारी से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। उनका परिवार तबसे लगातार उनका हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहा था। पिछले साल अगस्त में बीमारी के पांच साल पूरे होने पर भी फैमिली ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया था। बता दें कि एक्टर केनेथ मिशेल ने 2020 में फैंस को बताया था कि वह इस बीमारी से गुजर रहे हैं।

केनेथ मिशेल का करियर

कनाडाई एक्टर केनेथ मिशेल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदार करियर एंजॉय किया है। उन्हें ‘स्टार ट्रेक: डिस्कवरी’, ‘कैप्टन मार्वल’ जैसी फिल्मों और ‘जेरिको’ जैसे टीवी शो से अपार लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने अपने पूरे करियर में 50 से ज्यादा फिल्में और टीवी शो में काम किया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Article 370 Day 3 BO: यामी गौतम स्टारर ने पहले वीकेंड में ही कर दिया ये कमाल, संडे की ताबड़तोड़ कमाई

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 February 2024 at 09:08 IST