अपडेटेड 1 March 2022 at 16:31 IST
Vikas Khanna : स्टार शेफ विकास खन्ना की बहन का निधन; गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं राधिका
Vikas Khannas Sister Passes Away: मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

मास्टरशेफ इंडिया के जज विकास खन्ना के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्टार शेफ की बहन राधिका खन्ना का निधन हो गया है। वो लंबे समय से गंभीर बीमारी में पीड़ित थीं। अपनी बहन के साथ बचपन की यादें ताजा करते हुए खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और अपनी बहन को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट देख कई दिग्गज सितारों ने दुख जताया है, साथ ही स्टार शेफ को सांत्वना दी है।
विकास खन्ना का इमोशनसल पोस्ट
मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों भाई-बहन हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है, दोनों का बॉन्ड काफी बेहतर था। नोट पोस्ट को शेयर करते हुए शेफ ने लिखा, "मेरी जिंदगी, मेरी सोलमेट आज मुझे छोड़ कर चली गई। March 23, 1974 - Feb 28, 2022 ! वो पिछले कई सालों से "ह ल्यूपस, एएचयूएस" बीमारी से जूझ रही थी, उसने संघर्ष किया, वो एक चैंपियन की तरह लड़ी। लेकिन आज शरीर के कई अंगों की विफलता के कारण, मेरे सबसे अच्छे दोस्त का निधन हो गया। लवी यू राधा हमेशा और हमेशा के लिए। RIP !!
इस खबर से विकास के फैंस और उनके अन्य शेफ दोस्त विनीत, शेफ रणबीर बरार, नीना गुप्ता, अजय चोपड़ा सहित कई शेफ स्टार्स को भी काफी गहरा सदमा पहुंचा है। पोस्ट का कमेंट सेक्शन में लोगों ने RIP लिखकर शोक प्रकट किया है। इन सब के अलावा शेफ खन्ना ने अपनी बहन की फोटोज सीरीज के साथ एक वीडियो भी अपलोड की है। जिसमें दोनों अपने मस्ती भरे पल साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी में भी वो हमेशा डॅाक्टर से कहा करती थी, कि उन्हें घर जाना है और अपने भाई को प्रोटेक्ट करना है।
Advertisement
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : रूसी सेना ने कीव के पास मैटरनिटी अस्पताल को किया टागरेट; सभी सुरक्षित
ये भी पढ़ें : Netflix: 'द हैंगओवर' से '300' तक ये फिल्में अब Netflix पर नहीं होगी स्ट्रीम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Advertisement
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 1 March 2022 at 16:31 IST
