अपडेटेड 17 March 2024 at 13:47 IST

Sidhu Moose Wala: 58 की उम्र में इस तकनीक की मदद से मां बनीं चरण कौर, जानिए क्या होता है ये

Sidhu Moose Wala Brother: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 17 मार्च को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है।

Follow : Google News Icon  
Sidhu Moose Wala Brother
सिद्धू मूसेवाला की मां | Image: instagram

Sidhu Moose Wala Brother: लेट पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को जन्म दिया है। उनके पिता सरदार बलकौर सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खबर सुनाई। उन्होंने अपने न्यू बोर्न बेबी की फोटो शेयर करते हुए गुड न्यूज दी है। खबरों की माने तो सिंगर की मां चरण कौर IVF के जरिए प्रेग्नेंट हुई थीं। अब फैंस ये जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि आखिर ये होता क्या है जिसके जरिए सिंगर के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 17 मार्च को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बेटे की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने बेबी बॉय को हाथों में थामे दिख रहे हैं। सामने एक केक रखा है। वहीं पीछे उनके दिवंगत बेटे सिद्धू मूसेवाला की फोटो है जिसपर लिखा है- ‘लीजेंड्स मरते नहीं…’ 

सिद्धू मूसेवाला की मां IVF के जरिए हुई थीं प्रेग्नेंट

जहां सोशल मीडिया पर सिंगर के फैंस ने उनके माता-पिता को एक बार फिर पैरेंट्स बनने की बधाई देना शुरू कर दिया है, वहीं बहुत से लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि किस तकनीक के जरिए चरण की गोद फिर से भरी है। ये तो सभी जानते हैं कि 50 की उम्र के ऊपर नैचुरली कंसीव करना मुश्किल होता है। ऐसे में चरण ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) का सहारा लिया है। 

ये तकनीक वो औरतें इस्तेमाल करती हैं जिन्हें नैचुरल तरीके से गर्भधारण करने में परेशानी होती है। ये एक असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी है जिसमें एग और स्पर्म को कपल की बॉडी से बाहर निकालकर एक लैब में मिलाया जाता है। जब उनका फैलोपियन ट्यूब में फर्टिलाइजेशन हो जाता है तो उसे महिला के यूटरस में इम्पलांट कर दिया जाता है। आम भाषा में इसे टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहा जाता है।

Advertisement

आपको बता दें कि हार्मोनल इंजेक्शन देकर महिला की गर्भाशय को एक्टिव किया जाता है। हालांकि, इस प्रोसेस के जरिए मां बनने से पहले महिला को कई तरह के टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है ताकि बच्चा स्वस्थ पैदा हो। उसका फुल बॉडी चेकअप होता है जिसमें डायबिटीज, बीपी और ब्लड टेस्ट भी कराया जाता है। 

बलकौर सिंह ने दिखाई बेटे की झलक

इस बीच, बलकौर सिंह ने फिर से पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। उन्होंने नन्हे सिद्धू की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “शुभदीप को चाहनेवाले करोड़ों फैंस के आशीर्वाद से भगवान ने उनके छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान की कृपा से परिवार स्वस्थ है। मैं सभी शुभचिंतकों के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत आभारी हूं”।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by @jindal.heart.ivf

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ेंः Sidhu Moose Wala की मां ने दिया बच्‍चे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने दिखाई 'नन्हे सिद्धू' की पहली झलक

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 March 2024 at 13:44 IST