अपडेटेड 2 February 2024 at 10:50 IST

Shehnaaz Gill ने Golden Temple में टेका मत्था, पंजाब में उठा रहीं सर्दियों का लुत्फ

Shehnaaz Gill visits Golden Temple: शहनाज गिल बर्थडे के कुछ दिन बाद पंजाब पहुंच गई हैं जहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका।

Follow : Google News Icon  
Shehnaaz Gill visits Golden Temple
गोल्डन टेंपल में शहनाज गिल | Image: instagram

Shehnaaz Gill visits Golden Temple: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वह भी कभी अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं गंवाती। शहनाज एक के बाद एक फिल्में करके धीरे धीरे बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच, वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचीं जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शहनाज गिल इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ (Sab First Class) की तैयारी कर रही हैं। जबसे फिल्म की घोषणा हुई है, तबसे फैंस का उत्साह सातवें आस्मां पर है। गिल आखिरी बार ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं। 

शहनाज गिल ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

हौसला रख फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। अब बर्थडे के कुछ दिन बाद वह पंजाब पहुंच गई हैं जहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं।

इन तस्वीरों में शहनाज गिल को ब्लैक विंटर जैकेट और डेनिम जींस में देखा जा सकता है। वह हाथ जोड़कर गोल्डन टेंपल के आगे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा- ‘वाहेगुरू जी’। 

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बता दें कि शहनाज गिल कुछ दिन पहले देवभूमि उत्तराखंड की ट्रिप पर भी गई थीं जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। वह अपने काम से ब्रेक लेकर उत्तराखंड गई थीं और वहां खूबसूरत बर्फीली पहाड़ियों के बीचों बीच समय बिताया। वह लगातार अपनी ट्रिप से तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही थीं। 

शहनाज गिल की आगामी फिल्म

अब शहनाज गिल के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो अब वह वरुण शर्मा (Varun Sharma) के साथ ‘सब फर्स्ट क्लास’ में काम करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जांजुआ कर रहे हैं। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होने वाली है जिसमें दोनों शहनाज और वरुण कॉमेडी का तड़का लगाते दिखाई देंगे। ‘सब फर्स्ट क्लास’ में शहनाज और वरुण के साथ कुशा कपिला, मनु ऋषि चड्ढा और फैसल मलिक भी होंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Fighter Day 8 BO: 150 करोड़ से इंच भर दूर Hrithik Roshan की फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मचाया धमाल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 February 2024 at 10:38 IST