अपडेटेड 8 April 2023 at 19:08 IST

Shafaz Naaz जल्द बनेंगी दुल्हन, जानें कहां और क्या काम करते हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति?

Sheezan Khan की बहन Shafaq Naaz इस महीने के अंत में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी कर सकती हैं। उनके बॉयफ्रेंड पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।

Follow : Google News Icon  
Shafaq Naaz (pc: Instagram_shafaqnaaz777)
Shafaq Naaz (pc: Instagram_shafaqnaaz777) | Image: self

Shafaq Naaz Engagement: शीजान खान और उनका परिवार बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शीजान को टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड के बाद गिरफ्तार किया गया था। 5 मार्च को कोर्ट ने उन्हें ने रिहा किया। अब लंबे समय के बाद उनके घर में खुशियां आई हैं। 

बताया जा रहा है कि शीजान खान की बड़ी बहन शफक नाज जल्द शादी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस महीने के अंत में उनकी सगाई हो सकती है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

कौन हैं शफक नाज के होने वाले पति?

शफक नाज भी एक जानी मानी अदाकार हैं, जो ‘महाभारत’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे कई धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। शफक नाज के होने वाले पति भारत से नहीं बल्कि ओमान से हैं। वे ओमान की राजधानी मस्कट में रहते हैं, जहां उनका बड़ा बिजनेस है। शफक नाज के होने वाले पति का मीडिया इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शफक नाज पिछले करीब 2.5 सालों से विदेशी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। 

शफक नाज की सगाई और शादी की खबरों से उनके परिवार में लंबे समय के बाद खुशियां आई हैं। तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से ही उनके घर में तनाव का माहौल बना हुआ था। तुनिषा की मां ने शीजान पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए थे, तो वहीं शीजान की दोनों बहनें शफक नाज और फलक नाज अपने भाई का बचाव करती नजर आ चुकी हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़े- 'बालिका वधू' Neha Marda के घर गूंजी किलकारी, शादी के 11 साल बाद दिया प्री-मैच्योर बेबी को जन्म

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस

शीजान खान और तुनिषा शर्मा ने ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ साथ में में काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे, लेकिन करीब 4 महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। 24 दिसंबर, 2022 को तुनिषा सेट पर मृत पाई गई थीं, जिसके बाद 25 दिसंबर को पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में शीजान ने तुनिषा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक कविता भी शेयर की थी।

Advertisement

यह भी पढ़े- बॉयफ्रेंड संग रिश्ता 'कुबूल' करने जा रहीं Sheezan Khan की बहन, हाल ही में जेल से छूटे हैं भाई

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 8 April 2023 at 19:06 IST