अपडेटेड 29 July 2023 at 17:05 IST

स्कूल से लेकर शादी तक, देखें Mukesh Ambani की पुरानी तस्वीरें, पहचानना भी है मुश्किल

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पुरानी तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। हम आपको उनके स्कूल से लेकर शादी तक की पुरानी तस्वीरें दिखा रहे हैं। 

Follow : Google News Icon  
Mukesh Ambani Old Photos
Mukesh Ambani Old Photos | Image: self

Mukesh Ambani Old Photos: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। न सिर्फ भारत के बल्कि विश्व के सबसे अमीर लोगों में भी उनकी गिनती की जाती है। कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी दूसरी बार दादा बने हैं। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया था। 

मुकेश अंबानी को बच्चों से काफी प्यार है और कई बार वह अपने पोते को गोद में लिए भी नजर आ चुके हैं। अब मुकेश अंबानी के बचपन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। 

खबर में आगे पढ़ें…

  • मुकेश अंबानी के स्कूल की फोटोज हो रही वायरल 
  • फोटोज में सबसे अमीर शख्स को पहचानना भी मुश्किल 
  • 1985 में नीता दलाल संग मुकेश ने की थी शादी 

मुकेश अंबानी के स्कूल की फोटो

इंस्टाग्राम पर मुकेश अंबानी के कई फैन पेजेस बने हुए हैं और अक्सर उन अकाउंंट्स से मुकेश और उनके परिवार की फोटोज सामने आती रहती हैं। मुकेश अंबानी के स्कूल के दिनों की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। व्हाइट शर्ट और निक्कर के साथ मुकेश  ने टाई पहनी हुई है। उन्हें देख यह कहना मुश्किल है कि आज वो भारत के सबसे अमीर शख्स है। 

Advertisement

अंबानी फैमिली की फोटो

मुकेश अंबानी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई Hill Grange High School से की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही सेंट जेवियर स्कूल से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। स्कूल की फोटो के अलावा अंबानी फैमिली की एक और फोटो सामने आई है। फोटो में धीरुभाई अंबानी, कोकिलाबेन अंबानी, अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी नजर आ रहे हैं। 

यह भी देखें- Anup Jalota: तीन-तीन शादियां, 37 साल छोटी स्टूडेंट से रोमांस; भजन सम्राट का विवादों से रहा है गहरा नाता

Advertisement

मुकेश-नीता की शादी की फोटो

मुकेश अंबानी की शादी की फोटो भी बहुत कम लोगों ने देखी हुई है। साल 1985 में नीता दलाल संग उन्होंने सात फेरे लिए थे। फैन पेज द्वारा शेयर की गई फोटो में मुकेश अंबानी पत्नी नीता के साथ फेरों के मंडप पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

नीता और मुकेश के तीन बच्चे हैं- आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी। तीनों ही बच्चें आज सफल बिजनेसपर्सन भी हैं। आकाश और ईशा शादी के बाद अब जल्द ही अनंत अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

यह भी देखें- रणबीर को रैंप पर लुंगी ट्राउजर में देख यूर्जस ने किया रिएक्ट, लिखा- तौलिया निकालना भूल गए आप

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 29 July 2023 at 17:05 IST