India's Got Latent 2: 'मर्द देखते ही लगता है... पति को बेल्ट से मारना चाहती हूं', समय रैना के शो में लड़की की विवादित परफॉर्मेंस पर मचा बवाल

कॉमेडियन समय रैना का रियलिटी शो 'India's Got Latent 2' एक बार फिर विवादों में है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट साक्षी झा ने खुद को 'मेन्स हेटर' (मर्दों से नफरत करने वाली) बताते हुए कई आपत्तिजनक बातें कहीं। उन्होंने मंच पर हंसते हुए कहा कि वे अपने होने वाले पति को दारू पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं और उन्हें पूरी मर्द जात से नफरत है।

Samay Raina Show India's Got Latent 2
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 | Image: Instagram

India's Got Latent 2: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलैरिटी बटोर रहा रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent Season 2) एक बार फिर विवादों के घिर आया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड की एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। इस बार विवाद की वजह शो में आईं कंटेस्टेंट साक्षी झा (जो एक टीचर है) ने खुद को मर्दों से नफरत करने वाली लड़की यानी Men's Hater बताया। यही नहीं, वो ये तक कहती है कि मैं चाहती हूं कि अपने पति को बेल्ट से मारूं। उसकी बातें सुन वहां मौजूद पूरा जज पैनल शॉक हो गया।

लड़कों ने कही विवादित बातें

मंच पर आकर साक्षी झा ने खुद को 'फेमिनिस्ट' और 'मेन्स हेटर' (मर्दों से नफरत करने वाली) के रूप में पेश करती है। उन्होंने बेहद हंसते-मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें मर्द जात बिल्कुल भी पसंद नहीं है। साक्षी ने कहा, "इस जनरेशन में औरत होना एक ट्रॉमा (सदमा) है। मुझे किसी जाति वगैरह से दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे पूरी मर्द जात से नफरत है। मर्दों को देखकर मुझे लगता है-  छी मर्द।" इस दौरान वो कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल करती हैं।

बात यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कटाक्ष करते हुए कहा, "लड़के ऐसे हीरो बनते हैं कि मैं मर्द हूं... बाप के पेट से पैदा हुआ था क्या? औरत ने ही पैदा किया है तुझे।" उन्होंने मर्दों की तुलना गिरगिट से करते हुए कहा कि वे मौका देखकर रंग बदलते हैं, लेकिन लड़के दो सेकंड में बदल जाते हैं।

‘मुझे अपने पिता और भाई से भी नफरत’

साक्षी ने यह भी कहा कि वे अपने पिता और भाई को भी पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "वो मेरे पिता जरूर हैं, लेकिन आखिर में एक मर्द हैं।" लड़की कहती हैं कि मेरे दादा जी मुझे पसंद नहीं करते थे। उनकी सोच ऐसी थी कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकती।

Advertisement

सबसे ज्यादा बवाल साक्षी के उस बयान पर हो रहा है, जिसमें वो कहती हैं कि मैं अपने होने वाले पति को दारू पीकर, बेल्ट लेकर मारना चाहती हूं। यह बात सुनते ही हर कोई शॉक रह गया।

सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा 

साक्षी झा के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोगों का कहना है कि अगर यही बात किसी पुरुष ने बोली होती, तो बड़ा बवाल खड़ा हो जाता, लेकिन लड़की ने ऐसा कहा इसलिए सब चलता है। शो का ये एपिसोड भी अब कंट्रोवर्सी में घिरता नजर आ रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गलती मेरी नहीं थी, पर शर्म में घुटता रहा' यौन शोषण के दर्द से सालों तक घुटते रहे सोहेल खान, बच्चों को बनाया अपना ‘सुरक्षा कवच’

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड