India's got latent Season 2: आप असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाते, अभी तो पेपर भी लीक हो गए...', NEET कंट्रोवर्सी पर समय रैना का तंज
India's got latent Season 2: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का दूसरा एपिसोड रिलीज हो गया है। इसमें कॉमेडियन ने एक स्टूडेंट को डॉक्टर बनने का सजेशन देते हुए नीट पेपर लीक को लेकर तंज कसा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

India's got latent Season 2: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को रिलीज हुए शो के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर गेस्ट के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान समय ने हंसी-मजाक के बीच नीट पेपर लीक के मामले पर अपनी बात रखी, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला और क्या था पूरा मामला।
नीट पेपर को लेकर क्या बोले समय रैना
शो में जेनी नाम की एक मेडिकल स्टूडेंट ने अपने सिंगिंग और डासिंग के हुनर पेश किया। जेनी ने बताया कि वह होम्योपैथी की पढ़ाई कर रही है और पहली बार मुंबई आई है, लेकिन कॉलेज में अटेंडेंस पूरी करने के लिए उसे अगले ही दिन वापस लौटना होगा। इस बात पर समय ने मजाक में कहा कि उसे होम्योपैथी छोड़कर एलोपैथी पढ़नी चाहिए। बातचीत को आगे बढ़ाते हुए समय रैना ने मजाक करते हुए कहा कि अभी तो नीट पेपर लीक भी हो गए हैं। इस तरह से कॉमेडियन ने नीट पेपर लीक विवाद पर कटाक्ष किया।
समय रैना की बातों से प्रभावित हुए फैंस
समय रैना ने स्टूडेंट से कहा कि तुम असली डॉक्टर क्यों नहीं बन जाती, अभी तो पेपर भी लीक हो गए हैं। उनके इस तंज को सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। नीट पेपर लीक पर की गई यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग समय रैना की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की हिम्मत दिखाई है। एक यूजर ने लिखा कि कुछ कलाकारों में वाकई बहुत साहस है। समय रैना के शो का दूसरा सीजन पहले सीजन की तरह ही काफी सफल साबित हो रहा है और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे भी इसमें शामिल हो रहे हैं।