'पति को दारू पीकर मारना है, पापा मर्द हैं मुझे उनसे भी...', साक्षी झा के बयान पर मचा बवाल, नेटिजंस बोले- उसे फेमिनिस्ट महिलाओं ने ही...
Indias Got Latent 2: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में साक्षी झा नाम की लड़की के मेल को न पसंद करने वाली बात काफी वायरल हो रही है। शो में दिए गए कमेंट पर लोग सोशल मीडिया पर उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Indias Got Latent 2: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस शो की खासियत यह है कि यहां हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है जो वायरल हो जाता है। हाल ही में शो के तीसरे एपिसोड में बिहार की एक टीचर साक्षी झा ने अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर पैनल और दर्शक दोनों ही हैरान रह गए। साक्षी ने खुद को 'मैन-हेटर' और फिर 'फेमिनिस्ट' बताया। इस एपिसोड में समर रैना के साथ रघु राम, तन्मय भट्ट, विशाल ददलानी और यशराज जज के रूप में मौजूद थे। साक्षी की बातें सुनकर कई बार हंसी आती है, तो कई बार लोग इसे बहुत ही अजीब मानते हैं। अब साक्षी द्वारा दिए गए बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी हेट मिल रही है।
साक्षी झा का अजीबोगरीब परफॉर्मेंस
साक्षी झा ने अपने सेट की शुरुआत ही इन शब्दों से की कि, "मैं एक मैन-हेटर हूं।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पुरुषों के अहंकार को ठेस पहुंचाना अच्छा लगता है और 'मर्द' शब्द सुनते ही उन्होंने घृणा के साथ चेहरा बनाया। उन्होंने सवाल किया कि, "मर्दों को क्या आता है?" उनकी बातें सुनकर समर रैना ने उनसे पूछा कि उन्हें आखिर किसने चोट पहुंचाई है। साक्षी ने जवाब दिया, "पुरुषों ने।" जब साक्षी से पूछा गया कि वह अपने पिता के बारे में क्या सोचती हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में उनसे नफरत करती हूं। मैंने उन्हें यह बात बताई भी है।" उन्होंने यह भी कबूला कि वह केवल अपने पिता ही नहीं, बल्कि अपने दादा और भाई से भी नफरत करती हैं।
विशाल ददलानी ने जब उनसे उनके फॉर्म के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह शराब पीकर अपने पति को मारना चाहती हैं, तो साक्षी ने बड़ी बेबाकी से कहा, "यार मुझे सच में यह करना है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मां बनना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि वह एक 'अच्छे इंसान' से शादी करने को तैयार हैं ताकि वह मां बन सकें। अच्छे इंसान को समझाते हुए उन्होंने कहा, "अच्छा मर्द वो है जो जोरू का गुलाम हो।" समर ने तुरंत टोका कि वह एक तरफ शादी करना चाहती हैं और दूसरी तरफ पति को मारना चाहती हैं। इस पर साक्षी ने जवाब दिया, "मैं तो जेन जेड हूं, कुछ तो अलग होना चाहिए ना।" लास्ट में रघु राम ने तंज कसते हुए कहा, "तुम्हारी वजह से लोग अब पुरुषों से और भी ज्यादा प्यार करेंगे।"
इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
साक्षी झा की बातों से इंटरनेट जगत काफी खफा है। महिलाओं और खुद को फेमिनिस्ट बताने वाली लड़कियों ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा कि साक्षी ने फेमिनिज्म जैसे गंभीर मुद्दे को केवल पुरुषों से नफरत करने तक सीमित कर दिया है।
Advertisement
अदिति गौतम ने शो का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक महिला के तौर पर मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई। हम सब मिलकर कह सकते हैं कि हम उसका समर्थन नहीं करते।"
विकास नाम के एक यूजर ने लिखा, "यह वह फेमिनिस्ट है जिसे महिलाओं ने खुद ही ट्रोल कर दिया।"
Advertisement
श्रेया ने जजों द्वारा साक्षी को जीरो स्कोर देने पर लिखा, "एक सच्ची फेमिनिस्ट होने के नाते, मुझे यह देखकर संतुष्टि हुई।"
सिमरन सिंह ने साक्षी को संबोधित करते हुए कहा, "लड़की, आज तुमने जो किया वह फेमिनिज्म नहीं था। इस शब्द का इस्तेमाल करने से पहले इसका मतलब समझो, क्योंकि तुमने बस इसका मजाक बनाया है।"