Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 14:54 IST

पतरे कमरिया जिंदगी भर रही राजा जी… गाने पर रशियन लड़की ने लगाए ठुमके, VIDEO से नहीं हटेंगी नजरें

Russian Girl Dance on Bhojpuri Song: रशियन लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हिट भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा जी’ पर डांस करती दिख रही है।

Reported by: Sakshi Bansal
Russian Girl Dance on Bhojpuri Song
भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की का डांस | Image:@harsh_tivari_dancer/instagram
Advertisement

Russian Girl Dance on Bhojpuri Song: भारतीय गानों का जादू दुनियाभर में फैला हुआ है। यही कारण है कि आज बहुत से लोग भारतीय गानों पर रील बना बनाकर ही फेमस हुए हैं। इन दिनों एक रशियन लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह इंडिया गेट के सामने खड़ी होकर हिट भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा जी’ पर कमर हिलाती नजर आ रही है।

ये वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट का है जो इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे विदेश से आई एक लड़की भोजपुरी गाने पर एक भारतीय लड़के के साथ जमकर डांस कर रही है। मन में जे तहरा सबर रही ऐ राजा जी, त पतरे कमरिया जिंदगी भर रही ऐ राजा जी… इन लाइन्स पर रशियन लड़की खूब ठुमके लगाती दिख रही है।

Advertisement

भोजपुरी गाने पर रशियन लड़की ने जमकर लगाए ठुमके

इस वीडियो को harsh_tivari_dancer नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उसने लिखा- ‘रशियन लड़की के साथ डांस किया। ये तो रिकॉर्ड बना दिया। मैम ने क्या डांस किया है’।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Harsh Tiwari (@harsh_tivari_dancer)

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक रशियन लड़की पिंक कलर की ड्रेस पहनकर गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही है। वह लड़के के डांस स्टेप्स मैच करते हुए गाने को एंजॉय कर रही थी। वहीं आसपास से गुजर रहे लोग रुककर दोनों को डांस करते हुए देखने लगते हैं। ये वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। भोजपुरी गाने पर विदेशी लड़की का अंदाज देखते ही बन रहा है।

Advertisement

रशियन लड़की का डांस देख लोग हुए इंप्रेस

इस वीडियो पर अब तक करीब 2 लाख 34 हजार लोगों के लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लगभग 53 लाख लोग इस वायरल वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो पर व्यूज अभी भी बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि, वो लोगों के कमेंट्स हैं जिसने लाइमलाइट बटोर ली।

Advertisement

एक ने लिखा- ‘यही सब देखने के लिए गेहूं बेचकर फोन का रिचार्ज कराता हूं’। दूसरे ने कमेंट किया- ‘यूपी वाले कुछ भी कर सकते हैं’। तीसरे यूजर ने वीडियो पर लिखा- ‘ये विदेशी तो भारतीय लड़की से ज्यादा अच्छा डांस कर रही है’। एक ने ते यो तक लिख दिया- ‘लगता है कि रूस से विवाद कराकर रहोगे’।

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro में आदमी की गोद में बैठ गई महिला, बोली- आपको रात में पता चलेगा मैं तो...VIDEO हुआ VIRAL

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 14:47 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo