अपडेटेड 17 October 2025 at 16:09 IST

Rise & Fall Winner: आरुष भोला को पछाड़ अर्जुन बिजलानी बने विजेता, ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी?

Rise & Fall Winner: 'राइज एंड फॉल' के विनर अर्जुन बिजलानी बन गए हैं। ट्रॉफी के साथ ही उन्हें मोटी प्राइज मनी भी मिली है।

Follow : Google News Icon  
Rise & Fall Winner
Rise & Fall Winner | Image: Instagram
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Rise & Fall Winner: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अशनीर ग्रोवर ने अपने हाथों से एक्टर को ट्रॉफी थमाते हुए विजेता घोषित किया है। सोशल मीडिया पर अर्जुन के हाथों में ट्रॉफी लिए, जीत के वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि 'राइज एंड फॉल' के विनर को कितनी प्राइज मनी मिली है?

अर्जुन बिजलानी बने विजेता

फिनाले एपिसोड में अर्जुन बिजलानी और आरुष भोला के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। बाद में अर्जुन ने बाजी मारते हुए शो का ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आरुष भोला फर्स्ट रनर अप और अरबाज पटेल सेकंड रनर अप रहे। वहीं, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित और आकृति नेगी भी फिनाले की रेस में शामिल थे। बता दें कि शो के विनर बनने का फैसला इंटरनेट पर जनता की वोटिंग के जरिए हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा वोट अर्जुन बिजलानी को मिले।

कितनी मिली प्राइज मनी?

‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन के विजेता अर्जुन को ट्रॉफी के साथ लगभग 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। फिनाले एपिसोड 17 अक्टूबर 2025 को प्रसारित होगा, जिसे MX Player और Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
शो के फिनाले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी नजर आए, जिसने माहौल और भी मनोरंजक बना दिया।

पत्नी और बेटे को दिया जीत का क्रेडिट

फिनाले के बाद अर्जुन बिजलानी ने पैपराजी से बात करते हुए देखा गया है। जीत का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी को दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरी जीत का असली क्रेडिट मेरी बीवी को जाता है। अब मैं बस घर जाकर बिस्तर पर लेटना चाहता हूं और अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं।' 
जैसे ही अर्जुन की जीत की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर #ArjunBijlani और #RiseAndFallWinner ट्रेंड कर रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Monalisa: दिवाली से पहले मोनालिसा की इन 7 तस्वीरों ने लगाई आग

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 October 2025 at 16:09 IST