Rihanna: कभी किसान आंदोलन को लेकर भारत सरकार पर उठाए थे सवाल, अब बोल रहीं- 'आई लव इंडिया'

Rihanna: अब रिहाना भारत की तारीफ करती नहीं थक रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने भारत सरकार पर उंगली उठाई थी।

Rihanna
रिहाना | Image: X

Rihanna: मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए पॉप स्टार रिहाना को बुलाया था। वह दो दिन पहले गुजरात के जामनगर पहुंची थीं और कल रात अपने परफॉर्मेंस से इवेंट में आग लगा दी। अब वह भारत की तारीफ करती नहीं थक रही हैं लेकिन आपको बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने भारत सरकार पर उंगली उठाई थी।

यहां बात हो रही है 2020-2021 में हुए किसान आंदोलन (Farmers Protest) की जिस समय अपने एक ट्वीट को लेकर रिहाना सुर्खियों में आ गई थीं। मामला इतना बढ़ गया था कि खुद विदेश मंत्रालय तक को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। 

रिहाना बोलीं- मैं जल्द भारत लौटूंगी

गौरतलब है कि रिहाना ने कल रात भारत में अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant Pre-Wedding Event) में परफॉर्म किया था। आज सुबह वह अपने देश के लिए निकलीं जिस दौरान उन्होंने अपने भारत दौरे पर बात की। रिहाना ने मीडिया से इंटरैक्ट करते हुए कहा कि उन्हें भारत काफी पसंद आया और वह जल्द यहां लौटेंगी। अब उनके इस बयान के बाद उनका पुराना ट्वीट फिर से सुर्खियों में आ गया है जो उन्होंने किसान आंदोलन के सपोर्ट में किया था।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

जब रिहाना ने किया था किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट

पॉप क्वीन रिहाना ने फरवरी 2021 में अपने एक ट्वीट से विदेशी मीडिया में तूफान ला दिया था। उन्होंने तब ट्वीट करते हुए सवाल किया था कि किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बात क्यों नहीं की जा रही। उस समय उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। उनके ट्वीट के बाद कई भारतीय सेलिब्रिटीज ने पोस्ट किया। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत को ‘एकजुट’ रहने के लिए कहा। 

Advertisement

सिर्फ इतना ही नहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने भी उस समय एक बयान जारी कर रिहाना को चेताया था। उन्होंने सेलिब्रिटीज को ऐसी ‘गलत और गैर-जिम्मेदार’ टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा था और नसीहत दी कि कमेंट करने से पहले वह किसान आंदोलन के बारे में अच्छे से जान लें। 

ये भी पढ़ेंः Rihanna: अंबानी इवेंट में गाने के बाद पॉपस्टार पर चढ़ा भारतीय रंग! VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड