अपडेटेड 18 October 2021 at 23:14 IST
रश्मिका मंदाना ने टॉप की Forbes India की लिस्ट, समांथा और विजय देवरकोंडा को इस मामले में पछाड़ा
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) की सबसे प्रभावशाली एक्टर्स (most influential actors) की सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) विभिन्न भाषाओं में कई बड़े बजट की फिल्में साइन करने के बाद सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं। इस बीच, उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) की सबसे प्रभावशाली एक्टर्स (most influential actors) की सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं।
हाल ही में जारी हुई सूची में बताया गया है कि एक्ट्रेस साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (South Indian film industry) में सबसे मशहूर कलाकारों में से एक हैं। अब वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू (Rashmika Mandanna Bollywood debut) कर रही हैं जिससे उनकी लोकप्रियता देशभर में फैल गई है। बता दें कि रश्मिका ने सूची में पहला स्थान हासिल करते हुए, समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu), विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और यश (Yash) को भी पछाड़ दिया है।
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंची रश्मिका मंदाना
डियर कॉमरेड स्टार रश्मिका मंदाना ने अपने वेरीफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर लोकप्रियता के चलते, फोर्ब्स इंडिया द्वारा 'सबसे प्रभावशाली एक्टर्स' की सूची को टॉप कर लिया है। उनके बाद, सूची में उनके डियर कॉमरेड को-स्टार विजय देवरकोंडा, द फैमिली मैन स्टार समांथा रुथ प्रभु और केजीएफ स्टार यश आते हैं।
पेली चोपुलु और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों से रातोंरात शोहरत पाने वाले विजय देवरकोंडा सूची में दूसरे स्थान पर हैं। फिर उनके बाद नंबर आता है कन्नड़ स्टार यश का। समांथा रुथ प्रभु ने इस सूची में चौथा स्थान हासिल किया है और उनके बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आते हैं। फोर्ब्स के अनुसार, सूची बनाते समय एवरेज लाइक्स, कमेंट्स, इंगेजमेंट रेट, एवरेज वीडियो व्यूज और और मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फॉलोअर्स की संख्या देखी गई थी।
Advertisement
इसकी Qoruz Score द्वारा गणना और प्रतिनिधित्व किया जाता है जो 10 में से है। रश्मिका ने इसमें 9.88 स्कोर किया है, जबकि विजय ने 9.67 हासिल किया। यश का स्कोर 9.54 रहा, जबकि समांथा का स्कोर 9.49 रहा। उनके बाद अल्लू अर्जुन ने 9.46 का स्कोर बनाया। आउटलेट ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 सितंबर तक के सबसे हालिया सोशल मीडिया पोस्ट की एक्टिविटीज को देखा था। इसमें ऑफलाइन एक्टिविटीज नहीं शामिल थीं।
इस बीच, रश्मिका को अगली बार अल्लू अर्जुन के साथ आगामी एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) में गांव की एक लड़की के रूप में देखा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः पंकज त्रिपाठी का देसी अंदाज मचा रहा है धूम, एक्टर का ढोलक बजाने वाला वीडियो Viral; मिली वाहवाही
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 October 2021 at 23:09 IST