अपडेटेड 11 February 2025 at 13:59 IST
'कोई साथ न करें काम, India's Got Latent पर लगे बैन', रणवीर-समय पर भड़का AICWA... मुंबई पुलिस ने दोनों को किया तलब
AICWA ने इंडियाज गॉट लेटेंट पर तत्काल और पूर्ण बैन लगाने के साथ ही होस्ट समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना के शो India's Got Latent में 'पेरेंट्स की इंटमेसी' पर भद्दा कमेंट कर रणवीर इलाहाबादिया बुरे फंस गए। उनकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। रणवीर के साथ समय रैना की लपेटे में हैं। मुंबई पुलिस ने भी इस मामले पर एक्शन तेज कर दिया है।
मुंबई पुलिस की एक टीम रणबीर इलाहाबादिया के घर पहुंच गई है। उनके पूरे विवाद में अपना पक्ष रखने के लिए उन्हें तलब किया है।
रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के कुछ जवान मंगलवार (11 फरवरी) सुबह रणवीर इलाहाबादिया के घर के बाहर पहुंचे। मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया को तलब किया है। साथ ही समय रैना को भी उनका पक्ष रखने को पेश होने को कहा गया।
AICWA ने की भद्दे कमेंट की कड़ी निंदा
रणवीर इलाहाबादिया के विवादिया कमेंट का पूरा इंडस्ट्री से काफी विरोध हो रहा है। सुनील पाल-अनु कपूर जैसे कई सेलेब्स ने खुलकर इस विवाद पर अपना पक्ष रखा और रणवीर-समय पर जमकर भड़के भी। इस बीच ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी रणवीर की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते इंडियाज गॉट लेटैंट शो पर बैन लगाने की मांग कर दी है।
Advertisement
AICWA ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकारों, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स से यह अपील की कि वह इस शो से जुड़े किसी भी व्यक्ति के साथ काम न करें।
AICWA ने एक बयान जारी कर कहा, "इंडियाज गॉट लेटेंट में की गई निंदनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियों की हम कड़ी निंदा करता है। रणवीर इलाहाबादिया ने घिनौने और घटिया बयान दिए जो हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के लिए बेहद अपमानजनक हैं। ऐसा अपमानजनक कंटेंट पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हमारे समाज के नैतिक ताने-बाने के लिए एक बड़ा खतरा है।"
Advertisement
कलाकारों से की साथ काम नहीं करने की अपील
बयान में कहा गया, "AICWA स्पष्ट रूप से ऐसे घृणित शो की निंदा करता है और कभी भी उनका समर्थन नहीं करेगा। हमारी इंडस्ट्री हमेशा से ऐसी सामग्री के खिलाफ खड़ी रही है। पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए AICWA आधिकारिक तौर पर 'इंडियाज गॉट लेंटेट' का बहिष्कार करता है। हम सभी अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों से आग्रह करते हैं कि वह इस शो में शामिल व्यक्तियों, जिनमें होस्ट समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी हैं, उनके साथ किसी भी तरह का सहयोग तुरंत बंद कर दें। इसके बाद इन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से कोई समर्थन नहीं मिलेगा।"
AICWA ने इंडियाज गॉट लेटेंट पर तत्काल और पूर्ण बैन लगाने के साथ ही होस्ट समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ FIR और डिजिटल प्रसारित होने वाले कंटेंट को लेकर कठोर नियम लाने की मांग की है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 February 2025 at 13:01 IST