मेरे खराब बर्ताव की वजह से बंद हुआ था शो 'बड़े अच्छे लगते हैं', Lock Upp 2 में राम कपूर का दर्दनाक खुलासा

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में राम कपूर ने अपनी लाइफ का दर्दनाक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' उनकी वजह से बंद हो गया था।

lock-upp-2 ram-kapoor reveales secret said he-helped-his father-plan-death-pancreatic-cancer
लॉक अप 2 राम कपूर सीक्रेट | Image: Social Media

Lock Upp 2: टीवी जगत के मशहूर अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में अपनी पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं के दौरान राम कपूर गंभीर डिप्रेशन के दौर से गुजरे थे।

जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजरे थे राम कपूर

राम कपूर ने शो में खुलकर बताया कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दिनों में वो अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे। उनका बढ़ता हुआ वजन उनकी लोकप्रियता की वजह तो जरूर बना और वो कुछ समय के लिए टीवी के हाईएस्ट रेटिंग वाले स्टार बन गए थे, लेकिन साथ ही उनका मोटापा उनके लिए जानलेवा साबित होने लगा था। डॉक्टरों ने उन्हें साफ चेतावनी दे दी थी कि अगर उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में सुधार नहीं किया, तो छह महीने के भीतर उनकी जान भी जा सकती है।

खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था ब्लड शुगर

एक्टर ने आगे बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल खतरनाक तरीके से 400, 500 और कभी-कभी 600 से भी ऊपर पहुंच जाता था। इस गंभीर स्थिति के कारण उन्हें दिन में तीन बार इंसुलिन लेनी पड़ती थी और उनपर डायबिटिक स्ट्रोक का बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा था। इन शारीरिक और मानसिक परेशानियों के बीच उनका स्वभाव काफी बदल गया था।

अपनी गलतियों को एक्सेप्ट करते हुए राम कपूर ने बताया कि उस दौरान उनका बर्ताव बहुत खराब हो गया था। वो शूटिंग पर अक्सर छह-छह घंटे की देरी से पहुंचते थे, सेट पर शराब का सेवन करते थे और यूनिट के लोगों से बहुत बुरे तरीके से पेश आते थे। एक्टर ने यह भी माना कि उनके इसी असहयोगी रवैये की वजह से शो बड़े अच्छे लगते हैं को बंद करना पड़ा था और आज भी उन्हें अपने उस बर्ताव पर बहुत शर्म आती है।

Advertisement

बच्चों ने संभाला और दिखाई नई राह

इस अंधेरे दौर से बाहर निकलने का श्रेय राम कपूर ने अपने बच्चों को दिया है। उन्होंने शेयर किया कि उनके बच्चों ने ही उन्हें संभाला और लाइफ में आगे बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बने, जिसके सहारे वो इस कठिन समय से बाहर निकल पाए। शो के खत्म होने के इतने सालों बाद आज राम कपूर अपने अंदर आए पॉजिटिव बदलाव से बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें: आग में घी ना डालें...ऋतिक रोशन और कंगना रौनत फिर आए आमने सामने

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड