अपडेटेड 10 August 2023 at 15:20 IST

जेलर की रिलीज से पहले हिमालय की गोद में पहुंचे रजनीकांत, देहरादून में सहज सादे दिखे तो फैंस ने कहा- लव यू सुपरस्टार

जेलर पैन इंडिया तहलका मचा रही है। साउथ में लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। इन सबसे दूर थलाइवा हिमालय की वादियों में हैं।

Follow : Google News Icon  
PC: youtubevideograb
PC: youtubevideograb | Image: self

Jailer Rajnikanth In Himalayas: जेलर की रिलीज से पहले रजनीकांत हिमालय पर निकल पड़े हैं। इस फिक्र से दूर की फिल्म कैसा कर रही है औ    र दर्शकों की क्या राय है। देहारदून एयरपोर्ट पर दिखे तो फैंस सकते में आ गए। नो एयरपोर्ट फैशन, नो स्टार एटीट्युड लोगों को उनका मुरीद बना गया।

खबर में आगे पढ़ें-

  • रजनीकांत ने कई मौकों पर कहा था 4 सालों से कोशिश में थे लेकिन जा नहीं पाए
  • रिलीज से पहले ही थलाइवा ने कहा था धार्मिक यात्रा पर हिमालय जाएंगे
  • 72 साल के सुपरस्टार का सुपर कूल अंदाज देख फैंस हैरान

सहज, सरल रजनीकांत

ये अद्भुत और अप्रत्याशित है। एक ऐसा स्टार जिसकी जिस दिन फिल्म रिलीज हुई उस दिन वो प्रकृति की गोद में अध्यात्म की खोज में निकल जाए अब तक देखा सुना नहीं गया। लेकिन जब उस शख्स का नाम रजनीकांत हो तो सोचा जा सकता है। बेहद सरल, सहज अंदाज में देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर दिखे। व्हाइट टी शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखे जेलर का वीडियो वायरल  हो गया है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

पुजारी ने दौड़ कर पहनाई माला

रजनीकांत के एक जबर फैन ने उन्हें पहचान कर गले में फूलों की माला डाल दी। ये फैन एक पुजारी थे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रजनीकांत सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं तभी फैन उनसे मिलता है और थलाइवा बड़े प्यार से उसका सम्मान ग्रहण करते दिखते है। इसके बाद कई फैंस ने उन्हें घेर लिया जिसका उन्होंने मान रखा, साथ में फोटो खिंचवाई और आगे बढ़ें। मुस्कुराकर सबकी इच्छा करने की उनकी अदा लोगों के दिलों में बस गई।

फैंस बोले सुपरस्टार

फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। कह रहे हैं ये हैं सुपरस्टार। जिन्हें स्टारडम तक छू नहीं पाया है। कितने सादे , सरल और सामान्य से हैं रजनीकांत। ज्यादातर ने उन्हें रियल हीरो करार दिया है। सुपरस्टार पहली बार नहीं यहां आए हैं बल्कि पहले भी आ चुके हैं। उनकी एक फिल्म 2002 में बनी थी। जिसका नाम बाबा था। कहते हैं तभी से उन्होंने अध्यात्म से जुड़ाव महसूस किया और रेगुलर बेसिस पर आते रहे। कोरोना के दौरान इस यात्रा पर थोड़े सा ब्रेक लगा था। 

Advertisement

जेलर का जलवा 

10 अगस्त को रिलीज जेलर अपने गानों और रजनीकांत की वजह से पहले ही ट्रेंड कर रही थी। रिलीज के दिन लोग क्रेजी दिखे और जैसा कि साउथ में दिखता है वैसा ही कुछ हुआ। थलाइवा के बड़े बड़े कटआउट्स को दूध से नहलाया गया और गाजे बाजे के साथ थिएटर में लोग दाखिल हुए। ये डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। जिसमें रजनीकांत ने  Muthuvel Pandian का किरदार निभाया है। एक पुलिस अफसर के पिता का किरदार है ये। फैंस बोल रहे हैं कि ये फिल्म वन मैन शो है।

ये भी पढ़ें-  रिलीज हुई 'जेलर', रजनीकांत की फिल्म देखने उमड़ी भीड़, सोशल मीडिया पर चला जादू; लोग बोले- ब्लॉकबस्टर

Advertisement

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 10 August 2023 at 13:02 IST