अपडेटेड 14 July 2024 at 08:37 IST

राधिका मर्चेंट ने विदाई पर पहना सोने का लहंगा, हुईं भावुक तो खुशी के मारे डांस करने लगीं भाभी-ननद

Radhika Merchant Vidaai: राधिका मर्चेंट की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भावुक होती नजर आ रही हैं। हालांकि, ईशा अंबानी और श्लोका डांस करने लगते हैं।

Follow : Google News Icon  
Radhika Merchant Vidaai
राधिका मर्चेंट की विदाई का वीडियो वायरल | Image: @rheakapoor/instagram

Radhika Merchant Vidaai Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding) की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। अब दुल्हनिया की विदाई से एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी ननद ईशा आंबानी (Isha Ambani) और जेठानी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया था।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत की शादी हो गई है। मुंबई में 12 जुलाई को कपल ने सात फेरे ले लिए। हजारों की संख्या में मेहमान पहुंचे थे जिनके लिए अंबानी परिवार ने विशेष इंतजाम किए थे। 

राधिका मर्चेंट की विदाई का वीडियो वायरल

अब शादी समारोह से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे अपनी विदाई के दौरान राधिका और उनके माता-पिता काफी भावुक हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राधिका को अपनी विदाई के दौरान चावल फेंकने की पारंपरिक रस्म निभाते देखा जा सकता है। उन्होंने इस मौके पर मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया लाल लहंगा पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

राधिका मर्चेंट की विदाई पर क्यों नाचीं श्लोका-ईशा?

अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि जहां एक तरफ न्यूली वेड ब्राइड राधिका मर्चेंट भावुक होते हुए अपनी विदाई सेरेमनी कर रही हैं, वहीं उनके पास खड़ी उनकी ननद ईशा अंबानी और जेठानी श्लोका मेहता खुशी के मारे डांस कर रहे होते हैं। दरअसल, वो राधिका को खुशी खुशी अपनी फैमिली में वेलकम कर रहे होते हैं।

Advertisement

राधिका मर्चेंट ने विदाई पर पहना असली सोने का लहंगा

आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट ने विदाई पर जो लहंगा पहना था, उसमें जटिल असली सोने का काम किया गया था। इसे गुजराती ट्रेडिशन के हिसाब से डिजाइन और स्टाइल किया गया था। 

ये भी पढ़ेंः TMKOC: अध्यात्म के लिए ‘सोढ़ी’ ने छोड़ दिया था घर, एक कॉल ने बदल दी किस्मत! जानिए आगे क्या होगा

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 08:37 IST