अपडेटेड 14 June 2024 at 12:57 IST

बच्चों को बताऊंगी ऐसा था हमारा प्यार… राधिका ने गाउन पर छपवाया अनंत अंबानी का दिया लव लेटर | PICS

Anant Ambani and Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट ने क्रूज सेलिब्रेशन के पहले दिन एक कस्टम गाउन पहना था जिस पर उनके मंगेतर अनंत अंबानी का लव लेटर छपा हुआ था।

Follow : Google News Icon  
Anant Ambani and Radhika Merchant
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट | Image: instagram

Anant Ambani and Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अगले महीने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लेंगे। हाल ही में क्रूज पर उनका दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था। इस जश्न से तस्वीरें अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। पहले दिन के इवेंट के लिए राधिका ने ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना था जो कई मायनों में उनके और अनंत के लिए काफी स्पेशल था।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और दोनों उस समय अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करते समय एक-दूसरे को दिल दे बैठे। अब उन्हीं प्यारे पलों को संजोते हुए राधिका ने ये ब्यूटीफुल गाउन पहना था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

राधिका मर्चेंट ने गाउन पर छपवाया अनंत अंबानी का लव लेटर

राधिका मर्चेंट ने चार दिनों के क्रूज सेलिब्रेशन के पहले दिन एक कस्टम गाउन पहना था जिस पर उनके मंगेतर अनंत का लव लेटर छपा हुआ था। जैसे ही क्रूज सिसिली में शुरू हुई, अंबानी-मर्चेंट परिवार ने मेहमानों के लिए दोपहर के लंच का आयोजन किया था, जिसके बाद बैकस्ट्रीट बॉय ने अपने परफॉर्मेंस से रात में चार चांद लगा दिए। पहले इवेंट का थीम तारों भरी रात था। इस मौके पर ब्राइड टू बी ने रॉबर्ट वुन द्वारा डिजाइन किया गया गाउन पहना। 

ये कोई ऐसा वैसा गाउन नहीं था, बल्कि दूल्हा-दुल्हन के लिए काफी महत्व रखता था। राधिका 22 साल की थीं जब उन्हें अनंत अंबानी ने अपने हाथों से लिखा एक लव लेटर भेजा था। राधिका ने अपने गाउन की ट्रेल पर उसी लव लेटर को छपवाया है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे गाउन पर अनंत द्वारा राधिका को किया गया प्यार का इजहार देखा जा सकता है। ब्राइड टू बी ने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Isha Ambani Piramal (@_mayfairmasala)

राधिका के 22वें बर्थडे पर अनंत ने लिखा था लव लेटर 

इस बारे में खुद राधिका ने भी वोग मैगजीन से बातचीत में खुलासा किया है और बताया कि अनंत ने उनके 22वें जन्मदिन पर एक लंबा लव लेटर लिखा था। उनके मुताबिक, “उन्होंने ये लव सेटर मेरे बर्थडे के लिए लिखा था जिसमें उन्होंने बताया कि मैं उनके लिए क्या मायने रखती हूं। मैं चाहती थी कि मैं इसे अपने बच्चों और पोते-पोतियों को दिखा पाऊं और बता पाऊं कि देखो हमारा प्यार ऐसा था”।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अगले महीने 12 जुलाई को सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों की माने तो ये समारोह मुंबई में होगा। इससे पहले 1-3 मार्च तक जामनगर में भी कपल का प्री-वेडिंग इवेंट रखा गया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Auron Mein Kahan Dum Tha: रिलीज से पहले ही अजय देवगन को क्यों सताई बॉक्स ऑफिस की चिंता? किया खुलासा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 07:01 IST