अपडेटेड 10 March 2025 at 21:43 IST

शोषण और धोखाधड़ी का शिकार हुई पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, म्यूजिक कंपनी के मालिक पर लगाए गंभीर आरोप, श्री बराड़ भी बने शिकार

सुनंदा शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी रोजी-रोटी पर बार-बार हमला कर रहे हैं, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया है

Follow : Google News Icon  
sunanda sharma fraud case against pinki dhaliwal
शोषण और धोखाधड़ी का शिकार हुई पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा | Image: Instagram/sunanda_ss

Punjab News : मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी मौजूदा परेशानियों और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। सिंगर ने जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर और म्यूजिक कंपनी के मालिक पिंकी धालीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनंदा शर्मा ने धालीवाल पर वित्तीय शोषण, धोखाधड़ी, जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने, बदनाम करने की धमकी और निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पिंकी धालीवाल की गिरफ्तार के बाद सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एक लंबा पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया है। सुनंदा की आपबीती सुनकर उनके फैंस चौंक गए हैं। सिंगर ने लिखा कि उनके साथ जो कुछ हो रहा है, वह बहुत दर्दनाक है। उन्होंने लिखा कि एक बार खुदको उनकी जगह रखकर सोचें, खासकर उनके माता-पिता के नजरिए से। उन्होंने कहा कि उनकी मां पिछले दो सालों से अकेले इस हालात का सामना कर रही हैं, जबकि सुनंदा खुद अपने पिता के निधन के सदमे से अभी तक बाहर नहीं आ पाई हैं।

रोजी-रोटी पर बार-बार हमला

सुनंदा शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी रोजी-रोटी पर बार-बार हमला कर रहे हैं, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं है और कम से कम उन्हें इतनी राहत दी जाए कि वह अपनी मेहनत से कमाकर अपना पेट भर सकें। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि एक नागरिक और एक युवा कलाकार के रूप में उनके अधिकारों की रक्षा की जाए।

सुनंदा ने यह भी कहा कि कुछ स्वार्थी और कानून का सम्मान न करने वाले लोग प्रदेश और उसके कलाकारों की तरक्की में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों से सवाल किया कि "अगर अब नहीं बोलोगे, तो फिर कब?" सुनंदा की इस भावुक अपील ने इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मचा दी है। 

Advertisement

सिंगर श्री बराड़ से भी धोखाधड़ी

पंजाबी गायक श्री बराड़ ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने पिंकी धालीवाल पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत पंजाब पुलिस में सबूतों के साथ दर्ज कराई है। श्री बराड़ ने खुलासा किया कि कुछ साल पहले उन्होंने इस मामले को तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के सामने भी रखा था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके उलट, उन्हें ब्लैकमेल किया गया और हर तरफ से दबाव डाला गया, जिससे उनकी जिंदगी में खुद की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई।

उन्होंने सुनंदा शर्मा की भी सराहना की, जिन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। बराड़ का दावा है कि उनकी जीवनभर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा, सुनंदा शर्मा की तरह, कभी उनके हाथ तक नहीं पहुंचा। एक चौंकाने वाला आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उनके बैंक अकाउंट तक में हेरफेर की है। उनका फोन नंबर बदलकर अपने नियंत्रण में ले लिया और पैसों का सारा प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया।

Advertisement

चुप कराने की साजिश

श्री बराड़ ने यह भी कहा कि पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के 90% लोग इन प्रभावशाली लोगों से जुड़े हुए हैं। जो भी इनके खिलाफ बोलता है या अपने अधिकारों के लिए पैसे मांगता है, उसे चुप कराने की साजिश रची जाती है। उसका कारोबार तबाह कर दिया जाता है और उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कौन से सवाल पूछे गए? जिस पर गरमा गई सियासत, BJP ने मान सरकार को घेरा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 21:38 IST