'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन ने मनचलों को सिखाया सबक, लड़कियों को परेशान करने पर LIVE Show रोका, कहा- जब तक वो सुरक्षित नहीं, तब तक... VIDEO

दिल्ली के कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने परफॉर्मेंस रोककर महिलाओं की सुरक्षा पर मजबूत रुख अपनाया। उन्होंने लड़कियों को परेशान कर रहे दो लड़कों को LIVE Show से बाहर निकालने के लिए कहा। उन्होंने साफ कहा कि "लड़कियां सेफ फील नहीं करेंगी, तो मैं नहीं गाऊंगी।"

Follow : Google News Icon  
Jasmine Sandlas halts Delhi concert midway
'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन ने मनचलों को सिखाया सबक | Image: X

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत रुख अपनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जैस्मिन सैंडलस मनचलों को स्टेज से ही फटकार लगा रही हैं।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कॉन्सर्ट में जैस्मीन परफॉर्म कर रही थीं। सैंडलस को ‘तरस’, ‘यार ना मिले’ और ‘इलीगल वेपन 2.0’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। अपने लाइव कॉन्सर्ट में जब वो फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’ गा रही थीं, तो लाइव शो बीच में ही रोक दिया, क्योंकि उन्होंने देखा कि कुछ लड़के कॉन्सर्ट में आई लड़कियों को परेशान कर रहे थे।

'नहीं गाऊंगी जब तक लड़कियां सेफ नहीं'

स्टेज पर खड़े होकर जैस्मीन ने सिक्योरिटी टीम को कहा कि प्लीज इन दो लड़कों को बाहर निकालिए। ये लड़कियों को परेशान कर रहे हैं।" इसके बाद उन्होंने पंजाबी में साफ-साफ कहा, "तब तक नहीं गाऊंगी जब तक लड़कियां सेफ नहीं फील करतीं। अगर मेरे कॉन्सर्ट में लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तो मैं परफॉर्म करके क्या करूंगी।"

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि "ये असली क्वीन है जो अपनी फैंस की रक्षा करती है", जबकि कुछ ने कहा कि "ऐसा स्टैंड हर आर्टिस्ट को लेना चाहिए"। वीडियो में जैस्मीन की फटकार साफ दिख रही है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। 

Advertisement

जैस्मीन सैंडलस के फिल्म 'धुरंधर' में गाए गाने को आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि कॉन्सर्ट जैसे पब्लिक इवेंट्स में महिलाओं की सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है और आर्टिस्ट्स की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya Tattoo: तलाक के बाद माहिका के प्यार में पूरी तरह डूबे हार्दिक पांड्या, गर्दन पर बनवाया गर्लफ्रेंड के नाम का टैटू? फोटो वायरल

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड