अपडेटेड 30 September 2025 at 19:46 IST
पिता दिहाड़ी मजदूर, मां हाउस हेल्पर, 19 साल की बेटी के गाने ने हिलाकर रख दी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री, PARAM-THAT GIRL की खूब हो रही चर्चा
गरीब घर में पैदा हुई परम अपने माता-पिता के लिए एक अच्छा घर बनाना चाहती हैं और उन्हें आराम देना चाहती हैं। परम की कहानी प्रेरणादायक है, जो दिखाती है कि प्रतिभा और मेहनत से कोई भी सपने पूरे कर सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Param Punjabi rapper : पंजाब के एक छोटे से गांव की लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 19 साल की इस लड़की के पहले ही गाने ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी उनकी गायकी की फैन हो गई हैं। मोगा जिले के एक छोटे से गांव दुनेके से निकलकर संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाली इस लड़की का नाम परमजीत कौर है, जिसे अब सब परम के नाम से जानते हैं।
परम का पहला गाना 'THAT GIRL' कुछ दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया। 7 दिनों में इन गाने पर 3.7M से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह गाना पंजाबी रैप की दुनिया में एक नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है। गाने के बोल हैं-
“वे मैं अड्डी ना पताशे जावां पोर दी… गल चारे पासे हुंदी मेरी तोर दी, आंख तकदी ना किसे नू एह घुरदी, मेरी छुपी जपदी दूंगे शोर जाही…"
कौन हैं परमजीत कौर?
19 साल की सांवली सलोनी परम की आवाज ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। परम के गाने 'THAT GIRL' को बिना किसी बड़े स्टूडियो बजट या सेलिब्रिटी सपोर्ट के बनाया गया है। परम का जन्म मोगा जिले के गांव दुनेके में एक गरीब परिवार में हुआ। उनकी मां हाउस हेल्पर और पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। परम के परिवार में कुल 6 सदस्य हैं, जिसमें 2 भाई, एक बहन और माता-पिता हैं। परम के भाईयों को अपनी बहन की कामयाबी पर गर्व है और ग्रामीणों को भी अपने गांव की बेटी पर मान है।
स्कूल के दिनों में ही पैरम को रैप में रुचि हुई। दसवीं कक्षा में उन्होंने संगीत को विषय के रूप में चुना और बाद में मोगा के डीएम कॉलेज में पढ़ाई जारी रखी। गांव के सरकारी हाई स्कूल से शुरू हुई उनकी यात्रा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है।
Advertisement
कैसे हुई शुरुआत?
परम ने संगीत की शुरुआत फ्रीस्टाइल रैप सेशन से शुरू हुई थी, जहां वे अपने दोस्त जश्नप्रीत सिंह (जिन्हें 'साब' कहा जाता है) के साथ मोगा के दाना मंडी में जाम सेशन करती थीं। वे इंस्टाग्राम पर रील्स बनातीं, परम की मजबूत और कच्ची स्टाइल लोगों को आकर्षित करने लगी। उनके इंस्टाग्राम पर सतिंदर सरताज और सिद्धू मूसेवाला जैसे कलाकारों के गानों के कवर वीडियो अपलोड होते थे।
'THAT GIRL' गाने की कहानी
परम का 'THAT GIRL' एक हिप-हॉप ट्रैक है, जो मालवा पंजाबी में लिखा गया है। इसे ब्रिटिश प्रोड्यूसर मन्नी संधू ने प्रोड्यूस किया और इंडिपेंडेंट लेबल कोलैब क्रिएशंस के तहत रिलीज किया गया। गाना पंजाब में एक एयरबीएनबी में रिकॉर्ड हुआ, जहां कोई महंगा स्टूडियो नहीं था, फिर भी आवाज साफ और प्रभावशाली बनी रही। वीडियो मोहाली में शूट किया गया। गाने के बोल परम, साब और संधू ने मिलकर लिखे, जो आत्मनिर्भरता और गर्व की बात करते हैं। जैसे-
Advertisement
"जट्टी काली ही बथेरी ना ही चाहिदा सहारा..."
गरीब घर में पैदा हुई परम अपने परिवार की मदद करना चाहती हैं। वे अपने माता-पिता के लिए एक अच्छा घर बनाना चाहती हैं और उन्हें आराम देना चाहती हैं। परम की कहानी प्रेरणादायक है, जो दिखाती है कि प्रतिभा और मेहनत से कोई भी सपने पूरे कर सकता है। उनका गाना न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि नई पीढ़ी की लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 30 September 2025 at 19:46 IST