अपडेटेड 14 April 2023 at 10:19 IST

इंडस्ट्री में फिर वापसी करने को तैयार Nana Patekar, वेबसीरीज 'Lal Batti' से OTT पर मचाएंगे तहलका!

Nana Patekar Laal Batti Web Series: वेब सीरीज के जरिए नाना पाटेकर अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। 'Lal Batti' सीरीज में नाना एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे।

Follow : Google News Icon  
twitter
twitter | Image: self

Nana Patekar Laal Batti Web Series: हिंदी मनोरंजन उद्योग की शोभा बढ़ाने वाले अभिनेता नाना पाटेकर अब ओटीटी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि वह प्रकाश झा की अपकमिंग वेब सीरीज 'लाल बत्ती' में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार इस सीरीज को आधिकारिक तौर पर Jio Studios के 'Content Slate' के हिस्से के तौर पर घोषित किया गया है।

'कंटेंट स्लेट' इवेंट का आयोजन जियो स्टूडियोज के वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (World Convention Center) में कई एंटरटेनमेंट दिग्गजों की मौजूदगी में किया गया। इस कार्यक्रम में नाना पाटेकर (Nana Patekar) और प्रकाश झा (Prakash Jha) के कार्यक्रम 'लाल बत्ती' की खूब चर्चा हुई। यह एक वेब सीरीज है जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करती है।

OTT पर वापसी को तैयार नाना पाटेकर (Nana Patekar On OTT)

वेब सीरीज (web series) 'Lal Batti' हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, भोजपुरी समेत 100 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज होगी। इस वेब सीरीज के जरिए नाना पाटेकर अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। इस सीरीज में नाना एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे। मेघना मलिक इस सीरीज में नाना की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nana patekar (@nana.patekar)

नाना को ओटीटी पर देखने के लिए उनके प्रशंसक काफी बेताब हैं। इस सीरीज के जरिए नाना प्रकाश झा के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'राजनीति' में काम किया था। विभिन्न मनोरंजन उद्योगों में काम करने के साथ-साथ नाना सामाजिक कार्यों में भी समान रूप से सक्रिय हैं।

Advertisement

क्यों Nana Patekar ने इंडस्ट्री से बनाई दूरी

नाना पाटेकर कई अच्छे प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन 2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद से वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर थे। उसके बाद कुछ दिन पहले उनकी फिल्म 'तड़का' दर्शकों के सामने आई। इस फिल्म में तापसी पन्नू, श्रिया सरन ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। साथ ही 2020 में उनकी फिल्म 'इट्स माय लाइफ' रिलीज हुई थी। अब फैन्स को उनकी 'लाल बत्ती' सीरीज का इंतजार है। नाना पाटेकर अभिनेता होने के साथ-साथ लेखक और निर्माता भी हैं।

इसे भी पढ़ें : 'मेरे CM Yogi भैया जैसा कोई नहीं...' Asad एनकाउंटर पर Kangana Ranaut का पहला रिएक्‍शन

Advertisement

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 14 April 2023 at 10:17 IST