अपडेटेड 12 June 2023 at 20:31 IST

चौथी बार पिता बने Prabhu Deva, दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने दिया बेटी को जन्म

सिंगर-एक्टर Prabhu Deva चौथी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है।

Follow : Google News Icon  
Prabhu Deva and Himani Singh Blessed with Baby Girl
Prabhu Deva and Himani Singh Blessed with Baby Girl | Image: self

Prabhu Deva and Himani Singh Blessed with Baby Girl: प्रभुदेवा ने भले ही अपने करियर में अधिकतर साउथ फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग देश के कोने-कोने में है। वो एक एक्टर, प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ शानदार डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। प्रभुदेवा के घर में नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी सिंह ने एक बेटी को जन्म दिया है। 

प्रभुदेवा और हिमानी सिंह बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। हालांकि अभी तक कपल ने नन्हीं परी की फोटो शेयर नहीं की है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर प्रभुदेवा और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 50 वर्ष की उम्र में प्रभुदेवा चौथी बार पिता बने हैं। सिंगर के पुराने पोस्ट पर फैंस उन्हें पिता बनने क बधाई दे रहे हैं।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को रखते हैं अलग

प्रभुदेवा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। दूसरी पत्नी हिमानी संग उन्होंने कभी फोटो भी शेयर नहीं की। हिमानी और प्रभुदेवा ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद इस साल अप्रैल में पहली बार कपल को सार्वजनिक तौर पर साथ देखा गया था। दोनों तिरुपति मंदिर में साथ में दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रभुदेवा ने ऑफिशियली कभी अपनी दूसरी शादी के बारे में भी बात नहीं की है। 

फिजियोथेरेपिस्ट हैं हिमानी सिंह 

प्रभुदेवा की पत्नी हिमानी सिंह पेशे से एक फिजियोथेरेपिसट हैं। कोरियोग्राफर ने कमर दर्द की शिकायत के बाद जब फिजियो का सेशन अटेंड किया, उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुईं। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और 2020 में एक निजी समारोह में कपल ने शादी की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड से खारिज Aamir को राजामौली का आसरा, क्या साउथ में महेश बाबू की फिल्म से पार होगा बेड़ा?

पहली पत्नी से हो गया था तलाक

बता दें कि यह प्रभुदेवा की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी सन 1995 में रामलथ से हुई थी। दोनों ने तीन संतानों को जन्म दिया, जिनमें से बड़े बेटे विशाल का साल 2008 में 13 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया था। शादी के 16 साल के बाद साल 2011 में प्रभुदेवा और रामलथ ने अलग होने का फैसला कर लिया था।  

Advertisement

यह भी पढ़ें- Sunny Deol की Gadar 2 का टीजर वायरल, इस बार 'दहेज में लाहौर ले जाएगा तारा सिंह'

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 12 June 2023 at 20:31 IST