अपडेटेड 27 September 2024 at 11:05 IST
बांग्लादेशी निकली पोर्न स्टार रिया, महाराष्ट्र में नकली दस्तावेजों के साथ अरेस्ट, ऐसे खुली पोल
महाराष्ट्र पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Porn Star Riya Barde: महाराष्ट्र पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। जांच के दौरान रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप लगा है। इसी वजह से उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा है।
इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिया पर आरोप है कि वह मूल रूप से बांग्लादेशी है और वह, उसकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। जानकारी है कि बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक युवक से शादी की थी।
रिया के अलावा ये बनाए गए आरोपी
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में रिया बर्डे के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है। हिल लाइन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रिया बर्डे कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थी। इसके अलावा उसने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है। पुलिस के अनुसार, रिया अपने आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती है।
भारतीय पहचान साबित करने के लिए बनवाए फर्जी दस्तावेज
इस पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि जांच में पता चला कि रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है। वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की। बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया। ऐसा इसलिए ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके।
Advertisement
पुलिस ने कैसे खोली पोल?
पुलिस ने जांच में पाया कि रिया की मां और पिता दोनों फिलहाल कतर में रह रहे हैं। हालांकि रिया के भाई और बहन की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, रिया को पहले वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। खैर, पूरा मामला तब सामने आया जब रिया के दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और देश में अवैध रूप से रह रही है। इसके बाद प्रशांत ने पुलिस में उसकी शिकायत दी। इसी के बाद पुलिस ने उसके दस्तावेजों की जांच की और फिर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
यह भी पढ़ें: बहराइच से उदयपुर तक... कहीं बाघ तो कहीं भेड़िए का आतंक; आदमखोरों ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 27 September 2024 at 11:05 IST