अपडेटेड 14 June 2023 at 14:57 IST

एक्टर Sahil Khan के खिलाफ FIR, मुंबई के कारोबारी ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने का लगाया आरोप

Sahil Khan Police Case: एक्टर साहिल खान के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Follow : Google News Icon  
Sahil Khan Police Case

Image- Sahil Khan fb
Sahil Khan Police Case Image- Sahil Khan fb | Image: self

Sahil Khan Police Case: एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन (Amboli Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई है। बॉडी बिल्डर और एक्टर (Actor Body Builder Sahil Khan) के खिलाफ मुंबई (Mumbai) में आईपीसी की धारा 500, 504, 506, 120 (बी), 228 (ए), 34 और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के एक कारोबारी ने एक्टर साहिल खान और उनके साथ 7 लोगों के खिलाफ थाने में जाकर रिपॉर्ट दर्ज कराई है। मामला सोशल मीडिया (social media) पर उन्हें बदनाम (defamation case against Sahil Khan) करने से जुड़ा है।

एक्टर साहिल खान के खिलाफ पुलिस शिकायत

एएनआई के मुताबिक, कारोबारी मनीष गांधी (Businessman Manish Gandhi) ने साहिल पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्टर साहिल खान के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

खबरों के मुताबिक, ABECL Exhibition Company के मालिक मनीष गांधी ने साहिल खान के साथ काम करने से मना कर दिया था। इसी बात से खान नाराज हो गए और कुछ लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर गांधी और उनकी कंपनी को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की कोशिश करने लगे। अब खान सहित कई लोगों के खिलाफ गांधी ने शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि साहिल खान के खिलाफ पहले भी कई बार पुलिस थाने में केस दर्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Sushant Rajput Death Anniversary:'Love You Bhai' सुशांत की बहन पल-पल कर रही हैं Miss, इंस्टा पर किया भावुक पोस्ट

Advertisement

ये भी पढ़ेंः इंडस्ट्री में 9 साल पूरे होने पर Kiara Advani ने शेयर किया Hand Written Note, फैंस के लिए लिखा स्पेशल मेसेज

ये भी पढ़ेंः बुकिंग शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में हाउसफुल हो गए थियेटर, भारत से अमेरिका तक प्रभास की Adipurush का जलवा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 June 2023 at 14:54 IST