अपडेटेड 9 March 2026 at 14:11 IST
Pawan Singh: 'अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा', ज्योति सिंह नहीं, तो किसे याद कर भावुक हुए पवन सिंह? पोस्ट में दिल का हाल किया बयां
पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें वो काफी भावुक नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दिल का हाल बयां करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वो अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने एक पोस्ट किया है, जिसमें साफ झलक रहा है कि एक्टर के जहन में आज भी उनकी पहली पत्नी की याद ताजा है।
पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर की और एक भावुक नोट भी लिखा। छोटे से नोट में उन्होंने अपने दिल का हाल बयां करते हुए लिखा, 'आप के बिना अधूरा हूं अधूरा हीं रहूंगा…।'
नीलम के लिए पवन सिंह का प्यार जगजाहिर
पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को खूब मानते थे। ये बात किसी से छिपी नहीं है। समय-समय पर वो नीलम देवी के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। इतना ही नहीं, वो उन्हें अपनी जिंदगी की देवी बताते हैं, जो जरा से वक्त के लिए ही उनकी जिंदगी में आई थीं।
ज्योति सिंह ने बयां किया दिल का हाल
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी नीलम की दसवीं पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में अपने दुख भी जाहिर किया और कहा कि उन्हें कभी नीलम की जगह नहीं मिल सकी।
Advertisement
ज्योति सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'आप जहां भी हो भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दे। मुझे इस बात का अफसोस हमेशा रहेगा की आपकी जगह मुझे कभी दी ही नहीं गई।' इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को उन्होंने बंद कर रखा है।
शादी के तीन महीने बाद नीलम ने किया सुसाइड
नीलम देवी और पवन सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि उनके आत्महत्या की वजह कभी खुलकर सामने नहीं आई। लेकिन पवन सिंह की भाभी ने नीलम की मौत का कारण एक्टर के काम में बिजी होना बताया था। उनका कहना था कि पवन सिंह अपने काम में काफी बिजी थे और नीलम को समय नहीं दे पाते थे। ऐसे में नीलम मानसिक रूप से परेशान रहने लगीं। अकेलेपन से तंग आकर वो आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गईं।
Advertisement
दूसरी पत्नी से भी अलग हो जाएंगी राहें?
बात करें पवन सिंह और ज्योति सिंह की तो, एक्टर ने नीलम की आत्महत्या के लगभग 4 साल बाद यानी 2018 में ज्योति सिंह से शादी की। लेकिन, शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों का रिश्ता खराब हो गया। फिलहाल दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 14:11 IST