अपडेटेड 16 January 2026 at 23:32 IST

कार्ड छप गए थे, वेन्यू तय था लेकिन..., तीसरी शादी पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, 'मांग भरी एक्‍ट्रेस' संग वायरल वीडियो का बता दिया पूरा सच

पावर स्टार पवन सिंह ने तीसरी शादी की अफवाह और महिला सिंग संग वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे इक्का-दुक्का भी कुछ चाहनेवाले हैं, जिन्होंने कार्ड भी छाप दिए थे।

Follow : Google News Icon  
Pawan Singh at Republic Bharat Sangam 2026
Pawan Singh at Republic Bharat Sangam 2026 | Image: Republic

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके 40वें बर्थडे पार्टी से महिला सिंह के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनकी नजदीकियों के किस्से शुरू हो गए। ऐसा भी कहा जा रहा था कि एक्टर ने गुपचुप तरीके से तीसरी शादी कर ली है। अब इन रूमर्स पर पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

रिपब्लिक भारत के 'साहित्य, सुर और शक्ति का संगम' में पवन सिंह शामिल हुए। यहां जब उनसे तीसरी शादी की अफवाह और महिला सिंग संग वायरल वीडियो पर सवाल किया गया तो उन्होंने ठेठ देसी अंदाज में कहा कि 'तुहु पूछिए ल' यानी आप भी पूछ ही लीजिए। उनकी इस बात पर हॉल में ठहाके लगने लगे।

तीसरी शादी की अफवाहों पर क्या बोले पवन सिंह?

पवन सिंह ने तीसरी शादी की अफवाहों पर कहा, 'इसके पहले वाला आपको नहीं पता है क्या? 5 जनवरी के पहले तो कार्ड भी छप गए थे। हमारे करोड़ो-अरबों फैंस हैं। उसमें से हमारे इक्का-दुक्का भी कुछ चाहनेवाले हैं, जिन्होंने कार्ड भी छाप दिए थे। वेडिंग वेन्यू भी तय कर दिया था कि मुंबई में शादी हो रही है। लेकिन पवन सिंह को इस बारे में खबर नहीं थी।'

तीसरी शादी को लेकर क्यों उड़ी अफवाह?

बता दें कि पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार तब गर्म हुआ, जब पावर स्टार बर्थडे पार्टी में एक महिला के साथ नजर आए। उनके बगल में खड़ी महिला ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया। साथ ही उन्हें संभालती भी नजर आई थीं। इस दौरान उनके मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा देखा गया।

Advertisement

पवन सिंह के साथ दिखी महिला कौन?

पवन सिंह के साथ दिखी महिला का नाम महिमा सिंह है जो कि एक एक्ट्रेस हैं। वो पवन सिंह के साथ हाल ही में रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग 'बानी लइका' में नजर आईं। इसमें उन्होंने पवन सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया है।

तलाक का मामला कोर्ट में लंबित

पवन सिंह और ज्योति सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन दोनों के रिश्ते में अनबन बढ़ गई। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और गाली-गलौच तक का आरोप लगाया। दोनों के तलाक का मामला अदालत में है।

Advertisement

'संगम' को कामयाब बनाने में कई स्पॉन्सर आगे आए हैं, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Co-Presented by Jac Olivol
Co-Powered By- Reliance Digital
Co-Powered By - Realme 16 Pro Series
Co-Powered By - Rajesh Masale
Co-Powered By - Dabur Red
Co-Powered By-  Ravin Group
In-Association With - Government of Uttar Pradesh
In-Association With - Rungta Steel
In-Association With - Karnataka Bank
In-Association With- Shekhar Hospital, Lucknow

यह भी पढ़ें: Republic Bharat Sangam 2026: 'नेता और अभिनेता गिरी दोनों एक प्लेटफॉर्म पर मुमकिन नहीं...', आखिर ऐसा क्यों बोले राजपाल यादव?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 January 2026 at 23:32 IST