अपडेटेड 21 May 2024 at 10:34 IST

फुलेरा से सीधा Cannes तक… 'पंचायत' के बिनोद का जलवा, मिली 10 मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन

Binod in Cannes: बिनोद के रोल से फेमस होने वाले अशोक पाठक अब कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंच गए हैं। उनकी फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।

Follow : Google News Icon  
Binod in Cannes
कान्स में पहुंचा 'पंचायत' का बिनोद | Image: instagram

Binod in Cannes: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत' की लोगों के दिलों में अलग जगह है। शो का हर एक किरदार दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गया है। सोशल मीडिया पर भी शो से जुड़े कई डायलॉग्स वायरल हुए जिनमें सबसे पॉपुलर था- देख रहे हो बिनोद। जिस कलाकार ने बिनोद का किरदार निभाया है, वो अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गया है।

बिनोद का आइकॉनिक किरदार निभाया है एक्टर अशोक पाठक ने जिनकी फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' की स्क्रीनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई है। अशोक ने फ्रेंच रिवेरा से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

कान्स 2024 में पहुंचा 'पंचायत' का बिनोद

कान्स फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर्स फोर्टनाइट के तहत अशोक पाठक की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' दिखाई गई थी जिसमें उनके साथ राधिका आप्टे ने भी अहम किरदार निभाया है। ना केवल ग्लोबल इवेंट में एक्टर की फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, बल्कि उसे 10 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। इतने बड़े मंच पर अपनी फिल्म को ऐसे सम्मानित होते देख एक्टर अशोक पाठक की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। 

इस बीच, अशोक ने जो कान्स से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह ब्राउन शर्ट के साथ क्रीम कलर के सूट में देखे जा सकते हैं। उनका ये लुक देख फैंस पहचान नहीं पा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अशोक पाठक ने कैप्शन में लिखा- ‘परदेश’।

Advertisement

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Ashok Pathak (@ashokpathakt)

बिनोद उर्फ अशोक पाठक को कान्स में देख क्या बोले फैंस?

अशोक पाठक को इतने बड़े ग्लोबल इवेंट में देखना फैंस के लिए भी बहुत खुशी की बात है जो लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को बधाई दे रहे हैं। साथ ही, लोग मजेदार कमेंट्स के जरिए भी उनकी कामयाबी को सराह रहे हैं।

एक फैन ने कमेंट किया- ‘बड़ा आदमी बन गया बिनोद’ तो वहीं दूसरे ने लिखा- ‘बिनोद बहुत घूम रहे हो, पंचायत 4 की तैयारी कर लो’। तीसरा फैन लिखता है- ‘देख रहे हो बिनोद, फुलेरा से सीधा कान्स पहुंच गया’।

Advertisement

अब बात करें फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' की तो ये मुंबई के एक कपल की कहानी है जिसमें पति के हाथों उत्पीड़न सहने के बाद पत्नी पूरी तरह बदल जाती है और अपने शराबी पति से बदला लेने की ठान लेती है। इसका निर्देशन करण कंधारी ने किया है।

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट हैं कैटरीना? पति विक्की संग लंदन में घूमती आईं नजर, फैंस ने स्पॉट कर लिया ‘बेबी बंप’!

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 May 2024 at 10:28 IST