अपडेटेड 12 May 2024 at 11:09 IST
ये हैं कराची की वड़ा पाव गर्ल, हिंदू परिवार का इंडियन खाना चाट-चाटकर खाते हैं पाकिस्तानी
Pakistani Vada Pav Girl: आपको पाकिस्तान की वड़ा पाव गर्ल के बारे में बताते हैं जिन्हें सब प्यार से ‘कविता दीदी’ कहकर बुलाते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pakistani Vada Pav Girl: दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। अब हम आपको पाकिस्तान की वड़ा पाव गर्ल के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें सब प्यार से ‘कविता दीदी’ कहकर बुलाते हैं। दीदी पाकिस्तान के कराची में अपना फूड स्टॉल लगाती हैं और लोगों को भारत का लजीजदार खाना बेचती हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान की वड़ा पाव गर्ल के बारे में बताया गया है। ये वीडियो कराची के ही एक फूड व्लॉगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट किया है जिसकी चर्चा अब भारत में भी हो रही है। आपको बता दें कि ये फूड स्टॉल एक हिंदू परिवार चलाता है जिनके हाथ का जायका चखने के लिए हर वक्त भारी भीड़ लगी रहती है।
पाकिस्तान की वड़ा पाव गर्ल देखी क्या?
इस वीडियो में फूड व्लॉगर को 'कविता दीदी का इंडियन खाना' नाम का फूड स्टॉल दिखाते देखा जा सकता है। इसे कविता दीदी अपनी मां के साथ मिलकर चलाती हैं। इस फूड स्टॉल में भारतीय खाना मिलता है। वीडियो में मेन्यू की झलक भी देखने को मिल रही है जिसमें फ्रेंच फ्राइज, वड़ा पाव, पाव भाजी, दाल समोसा, पूड़ी कचौड़ी, वेज रोल, नूडल्स और ड्रिंक्स में तरह-तरह के सोडा लिखे हुए हैं। हालांकि, स्टॉल पर जाने वाले लोगों का कहना है कि कविता दीदी पाव भाजी और वड़ा पाव सबसे अच्छा बनाती हैं जिसके चर्चे पूरे पाकिस्तान में हैं।
कविता की मां ने गुजराती में बात करते हुए कहा कि अगर किसी को पाकिस्तान में भारतीय और वेज खाना खाने का मन है तो वे उनके फूड स्टॉल पर आ सकता है। पाकिस्तानी फूड व्लॉगर ने ये भी बताया कि कैसे दूर दराज से लोग 'कविता दीदी का इंडियन खाना' का स्वाद चखने के लिए आते हैं।
Advertisement
पाकिस्तान में खूब मशहूर है ये हिंदू परिवार का स्टॉल
ये फूड स्टॉल कराची में कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास एक हिंदू परिवार लगाता है। वीडियो में लोग भारतीय वड़ा पाव खाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, वीडियो में कविता बड़े शौक के साथ अपने कस्टमर के लिए भारतीय स्ट्रीट फूड बनाती दिख रही हैं।
इस वीडियो पर पाकिस्तान के साथ साथ भारत के लोग भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। करामत खान नाम का ये फूड व्लॉगर अपने फॉलोअर्स को बताता है कि इस फूड कार्ट पर हिंदू मुसलमान एक साथ मिलकर वड़ा पाव का लुत्फ उठाते हैं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 May 2024 at 11:05 IST