हर महीने 5 लाख, डिजाइनर कपड़े… निकाह पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खत्म नहीं हुई डिमांड, पति भी रह गया हैरान, VIDEO पर छिड़ी बहस

Pakistani Actress Hina Afridi Nikaah: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी के निकाह का वीडियो वायरल हो रहा है। निकाहनामा पर साइन करते वक्त उन्होंने कुछ डिमांड रखी जिसे लेकर वो ट्रोल हो रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Pakistani Actress Hina Afridi Nikaah
Pakistani Actress Hina Afridi Nikaah | Image: instagram

Pakistani Actress Hina Afridi Nikaah: इन दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी के निकाह का वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने 16 जनवरी को एक निजी निकाह समारोह में तैमूर अकबर का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। हालांकि, निकाहनामा पर साइन करते वक्त उन्होंने कुछ डिमांड रखी जिसे लेकर वो ट्रोल हो रही हैं। 

हिना अफरीदी के निकाह की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इस बीच, एक वीडियो को लेकर नेटिजंस के बीच बहस भी छिड़ गई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जान लेते हैं।

निकाह पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस की डिमांड 

वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सफेद जोड़े में दुल्हन बनीं हिना अफरीदी निकाह के कागजात पर साइन करने से पहले तैमूर के सामने कुछ मांगें रख रही हैं। उनकी बातें सुनकर उनके पति तैमूर अकबर काफी शॉक्ड भी नजर आ रहे हैं। 

हिना कहती हैं कि उन्हें हर महीने 5 लाख रुपये, जिस भी डिजाइनर के कपड़े पहनें, शॉपिंग और आने-जाने का सारा खर्चा उनके पति ही देंगे। हर 6 महीने में उनके पति को उन्हें बिजनेस क्लास टिकट से बाली लेकर जाना होगा। शॉपिंग का भी खर्चा तैमूर ही उठाएंगे, वो अपना एक रुपया नहीं लगाने वाली। 

Advertisement

हिना अफरीदी के वीडियो पर छिड़ी बहस

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों को दूल्हे राजा पर तरस आ गया है। एक ने लिखा- ‘तैमूर सुन्न पड़ गया’, तो दूसरा लिखता है- ‘ये दुल्हन तो लुटेरी निकली’। तीसरे ने कमेंट किया- ‘शादी में केवल प्यार होता है, शर्तें नहीं रखी जाती’। एक ने ये भी लिखा- ‘6 महीने बाद खुद छोड़कर चला जाएगा’। हालांकि, बहुत से फैंस एक्ट्रेस का बचाव भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ये सब हंसी मजाक में हो रहा तो दूसरा लिखता है- हर चीज को सीरियसली मत लिया करो दोस्तों।

ये भी पढे़ंः 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड